एक गुफा जिसमें समा जाती है नदी! क्या है इस रहस्यमयी गुफा का राज़?

mysterious hole where river gets absorbed

CrimeTak

12 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:07 PM)

follow google news

दुनिया में बहुत से अनसुलझे रहस्य हैं, जिनका सुलझना अभी बाकी है, उन्हीं में से एक है एक गुफा जिसमें थोड़ी बहुत नहीं बल्कि पूरी की पूरी नदी समा जाती है। फिर वो नदी जाती कहां ये किसी को नहीं पता? वैज्ञानिकों ने इस रहस्य सुलझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो भी आज तक इस रहस्य से पर्दा हटा नहीं पाए।

ये नदी और उसका इतना बहुत सारा पानी जाता कहां है, ये किसी को नहीं पता। अमेरिका में इस गुफा को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है।

इस गुफा में नदी का पानी चला जाता है, लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक ये पता लगा पाया कि ये पानी आखिर कहां चला जाता है। अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सीआर मैगनेसी पार्क है।

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच ये नदी रहस्यों से भरी हुई है।  घुमावदार, सकरीली पहाड़ी रास्तों से होते हुए ब्रुल नदी का पानी यहां आता है, और जंगल में झरने की शक्ल में इसका पानी नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी एक छेद नुमा गुफा में समाने के बाद गायब हो जाता है।

ये आज तक पता नहीं चल सका कि ये पानी जाता कहां, कई बार पता लगाने की कोशिश हुई, लेकिन अभी तक ये अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp