अमृतसर में हुए कत्ल का कनेक्शन अमेरिका से, अमेरिका में बैठे एक शख्स ने दी थी सुपारी! मां-बाप भी शामिल थे मर्डर में

Amritsar kulbir Murder USA connection: अमेरिका में बैठे एक शख्स ने अमृतसर के दो शूटरों को सुपारी देकर कुलबीर की हत्या करवाई थी। इस सिलसिले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड में मृतक लड़की के मां-बाप भी शामिल है। उनका कनेक्शन अमेरिका में बैठे आरोपी से था। 

CrimeTak

07 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 7 2024 4:27 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अमृतसर में हुए कत्ल का कनेक्शन अमेरिका से

point

अमेरिका में बैठे एक शख्स ने दी थी सुपारी

point

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amritsar News: अमृतसर के जंडियाला में हुई कुलबीर सिंह की हत्या का कनेक्शन अमेरिका से जुड़ रहा है। जांच में ये बात सामने आई है कि उसकी हत्या अमेरिका में बैठे एक शख्स ने करवाई। इसके लिए बाकायदा उसने शूटरों को सुपारी दी और शूटरों ने कुलबीर को मौत के घाट उतार दिया। 

कहानी की शुरुआत आज से करीब 15 साल पहले से होती है। जंडियाला में धारड़ गांव में दलजीत कौर रहा करती थी। उनके पिता का नाम कश्मीर सिंह है। वो एम के होटल में नौकरी करती थी। इसी इलाके में कुलबीर भी रहता था। वो दूध बेचने का काम करता था। दोनों में प्यार हो गया। ये रिश्ता कई सालों तक चला। दलजीत के मां-बाप को इस रिश्ते के बारे में पता चल चुका था। वो उसे कुलबीर से दूर रहने की सलाह देते थे। 2011 में दलजीत की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिवार टूट गया। उन्हें लगा कि दलजीत की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि कुलबीर ही है। 

परिवार ने कुलबीर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

दलजीत के पिता कश्मीर सिंह ने बेटी की मौत हो जाने के बाद कुलबीर सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने कुलबीर को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था। वो करीब दो सालों तक जेल में भी रहा। हालांकि बाद में उसे केस से बरी कर दिया गया था। हालांकि दलजीत ने खुदकुशी की थी, लेकिन पुलिस ने हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसे अदालत ने आखिरकार खारिज कर दिया। 

आखिरकार लिया बदला

अब परिवार को ये लगने लगा था कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वो हर हाल में कुलबीर को सबक सिखाना चाहते थे। उन्हें लग रहा था कि उनका बदला पूरा नहीं हुआ है। लिहाजा कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी इकबाल कौर ने अपने एक रिश्तेदार जगरूप सिंह से संपर्क किया। वो अमेरिका में रहता है। जगरूप सिंह ने वरिंदर सिंह, सुखा सिंह को सुपारी देकर कुलबीर सिंह की हत्या की योजना बनाई। 

कैसे हुई थी वारदात?

लड़की की मां-बाप ने सुपारी किलर से करवाई हत्या 

बीते शुक्रवार को कुलबीर सिंह की उस समय (बीते29 अगस्त) गोलियां मार कर हत्या कर दी गई, जब वह गांव तलावां में लोगों के घरों में दूध देने के लिए पहुंचा था। दो हमलावरों ने उसे रोका और कार का शीशा-खटखटाकर उसका शीशा खुलवाया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। कुलबीर को तीन गोलियां लगी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अभी तक इस मामले में पुलिस शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

पुलिस ने अमेरिका में बैठे जगरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां जगरूप के माता पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल कौर निवासी धारड़, वरिंदर सिंह और सुखा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp