ये Lady Serial Killer करती थी 'जहर वाली दोस्ती'! अब तक तीन महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या की बात कबूली, ये कहानी रौंगटे खडे़ कर देगी! 

Andhra pradesh Serial Killer Latest News: कहानी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से है। यहां पुलिस ने सीरियल किलर को पकड़ा है। हैरान करने वाली बात ये है कि सीरियल किलर महिलाएं है। ये अपने शिकार को जहर पिलाती थी और उसके बाद लूटपाट करती थी। 

CrimeTak

07 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 9 2024 1:29 AM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सीरियल किलर महिलाएं पकड़ी गई

point

दो साल से था सीरियल किलर का आतंक

point

कंबोडिया से लौटकर बनी सीरियल किलर 

अपूर्वा जयचंद्रन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Andhra pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है सीरियल किलर का कहर। पुलिस ने यहां तीन महिला सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अब तक 4 लोगों की हत्या की बात कबूल कर चुकी है। सीरियल किलर महिलाएं पहले लोगों को खतरनाक जहर यानी साइनाइड खिलाती थी। जब वो बेसुध हो जाते थे तो ये महिलाएं लूटपाट करती थी। ऐसे करके इन्होंने 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल है। इन महिलाओं ने दो अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाएं 2022 से अपराध कर रही हैं।

दो साल से था सीरियल किलर का आतंक

ये वाकया गुंटूर जिले के तेनाली में हुआ। पहला मामला जून 2022 में सामने आया, जब नागुर बी नाम की एक महिला की हत्या हो गई थी। पुलिस ने जांच की तो शक इन तीनों महिलाओं पर गया। इसके बाद से पुलिस इनके पीछे पड़ गई थी। 2022 के बाद भी इन महिलाओं ने एक के बाद एक चार लोगों को अपना निशाना बनाया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जब कि दो बच गए।

सीरियल किलर महिलाओं ने बताई असलियत! कंबोडिया से लौटकर बनी सीरियल किलर 

पुलिस की टीमें लगातार इन महिलाओं को तलाश रही थी। आखिरकार पुलिस ने सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई सीरियल किलर महिलाओं के नाम मुनगप्पा रजनी (40), मदियाला वेंकटेश्वरी (32) और गुलरा रामनम्मा (60) हैं। पूछताछ में महिलाओं ने अपने एक-एक गुनाह के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस के मुताबिक, ये शातिर महिलाएं पहले लोगों से दोस्ती करती थीं। फिर उनको भरोसे में लेती थीं। इसके बाद किसी भी पेय पदार्थ में उन्हें साइनाइड मिलाकर पिला देती थीं। पीड़ित पेय पदार्थ पीने के पलभर बाद ही वो मर जाते थे और फिर ये महिलाएं उनका कीमती सामान चुरा कर फरार हो जाती थीं।

कहां से मिलता था साइनाइड?

पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने कहा, "मुख्य आरोपी वेंकटेश्वरी पहले एक स्वयंसेवक के रूप में काम कर चुकी है और अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए वह विदेश भी गई थी और वहां साइबर अपराधों में शामिल थी।" 

बताया जा रहा है कि इन सीरियल किलर को साइनाइड अपने एक दोस्त से मिलता था। वो एक एसी मैकेनिक है और वह इसे सोने के निर्माताओं से लेता था। पुलिस ने उसे भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइनाइड और अन्य सबूत जब्त कर किए  हैं। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp