लुफ्थांसा की फ्लाइट में सो रही महिला के अंगो से छेड़छाड़, फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु उड़ान के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Karnataka Crime News: फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा उड़ान में एक महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

08 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 8 2023 6:00 PM)

follow google news

Karnataka Crime News: फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा उड़ान में एक महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना छह नवंबर को उस वक्त हुई जब आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली 32 वर्षीय महिला विमान में सो रही थी।

सो रही महिला के अंगों को छूने लगा

उसने बताया कि जब महिला सो रही थी, तब उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके निजी अंगों को छुआ और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में महिला ने विमान परिचालक से अनुरोध किया और अपनी सीट बदलवा ली, क्योंकि आरोपी यात्रा के दौरान उसे परेशान कर रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के बेंगलुरु में उतरने के बाद महिला ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

महिला ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर की शिकायत

शिकायत मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, 'उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp