आज होगा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार, SHO और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया

Sukhdev Singh Karni Sena Latest News: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी है।

Sukhdev Singh Karni Sena

Sukhdev Singh Karni Sena

07 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 7 2023 10:15 AM)

follow google news

Sukhdev Singh Karni Sena Latest News : राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी है। जयपुर से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर हनुमान गढ़ ले जाया जा रहा है। गोगामेड़ी का मंगलवार को जयपुर में दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया था।


इस सनसनीखेज हत्याकांड में जयपुर के श्यामनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, गोगामेड़ी के परिजनों को पुलिस ने भरोसा दिया है कि 72 घंटे के अंदर सभी हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद कल से जारी उग्र प्रदर्शन बीती रात खत्म हो गया। गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो फिर आंदोलन करेंगे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया है कि 10 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी।


उधर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा का एक नया फेसबुक पोस्ट सामने आया है। उसका दावा है कि किसी मामले में डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर गोगामेड़ी से उसका विवाद हुआ था। इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव भी शामिल थे।

रोहित गोदारा ने लिखा है, ''राम राम सभी भाईयों को, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर गोल्डी बरार, जैसा कि आपको पता है कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी हम पहले ले चुके हैं, हमारा भाई मौके पर स्वर्गीय नवीन सिंह शेखावत शहीद हुआ है। इस बलात्कारी, अहंकारी और जातिवाद के नाम पर पॉलिटिक्स करने वाले लालची कु# को मारते हुए हमारे अजीज भाई की कुर्बानी हुई है। उसकी दिलेरी को हम सलाम करते हैं। उसे हम हमेशा याद रखेंगे। हमारा जो फर्ज है, उसे निभाएंगे। भाईयों इसको मारने का कारण ये है कि इससे हमारी डिस्ट्रीब्यूशन के एक मैटर को लेकर बात हुई थी। इस मैटर में हमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने इन्वॉल्व कराया था। वैभव हमसे हिस्सा लेता था। सारी एक्सटॉर्शन मनी का। इस बात का सबूत हमारे पास कॉल रिकॉर्डिंग में है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण नाम भी इस मामले से जुड़े हुए हैं। यह बात हम इसलिए शेयर कर रहे हैं क्योंकि वो हमारे दुश्मन सिद्धू मूसेवाला के भी टच में था।''

सवाल ये हैं कि

ये डिस्ट्रीब्यूशन का क्या मामला था?

क्या डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर गोदारा और सुखदेव की बातचीत हुई थी?

वैभव ने कैसे रोहित को इस मैटर में इन्वॉल्व कराया था?

क्या सुखदेव को वैभव जानता था?

क्या वैभव हिस्सा लेता था?

क्या सुखदेव सिद्धू मेसेवाला के टच में भी था?
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp