प्रेमी-प्रेमिका को नंगा कर पीटा, बनाई वीडियो, फिर जबरन कराई शादी: बिहार में गुंडों ने फैलाया गजब आतंक

सुपौल में एक प्रेमी जोड़े को अगवा कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा बिना कपड़ों के दिखाई दे रहा है। कुछ गुंडे इसी हालत में इन दोनों की पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद अब पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है।

CrimeTak

06 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 6 2024 4:05 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

युवक-युवती को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

point

गुंडों ने फिर कराई जबरन शादी

point

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Supaul: बिहार के सुपौल से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़े को नंगा कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। घटना 28 अगस्त की आधी रात की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना को लेकर शिकायत देरी से मिलने की वजह से स्थानीय थाने में एफआईआर 4 सितंबर को ही दर्ज कराई जा सकी। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए  नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पासवान के साथ इस घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की की उम्र करीब 17 साल और लड़के की 19 साल के आसपास है।

पीटा और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया

पीड़ित लड़के के मुताबिक 28 अगस्त की रात वो जनमाष्टमी मेले से लौटते हुए वो करजाइन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर- 6 के पास से गुजर रहा था, जब कुछ लड़कों ने उसे जबरन अगवा कर पास के एक सरकारी स्कूल में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन लड़कों ने उसकी गर्लफ्रेंड को  उसी के जरिये फोन कर बुलवाया और फिर उसे भी किडनैप कर स्कूल ले गए। वहां दोनों के कपड़े उतारकर दोनों को बेरहमी से पीटा गया और ये हरकत करते हुए उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उनकी जबरन शादी करा दी गई और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस के पास कोई केस दर्ज कराया तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

लड़की से पहले भी छेड़छाड़ कर चुके थे आरोपी

लड़की ने बताया कि 29 अगस्त को जब उसके बॉयफ्रेंड का फोन आया, तो वो उस पर भरोसा कर घर से बाहर उससे मिलने निकल गई। इसके बाद कुछ लड़कों ने उसे पकड़कर स्कूल ले जाकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े उतार दिए। इन्हीं में से कुछ लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने अपने बॉयफ्रेंड को कसकर पकड़ लिया। इसके बावजूद उन दोनों को बुरी तरह पीटा गया। लड़की ने वीडियो के जरिये कुछ आरोपियों की पहचान करते हुए सतीश मेहता, सुबोध पासवान, कृष्णा दास, संजय पासवान, और राजीव जाधव के नाम बताए। उसने ये खुलासा भी किया कि ये लड़के उसे तब भी परेशान करते थे जब वो स्कूल जाती थी। अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिये वो उसे लगातार धमकी देते थे।

दस आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर

सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि करजाइन थाना क्षेत्र में एक लड़के और लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने और उनका वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। शिकायत दर्ज होते ही 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp