अपने जन्मदिन पर लिव इन पार्टनर पर चाकू से किए इतने वार, खुद ही पहुँचा थाने, वजह हैरान करने वाली

Bangluru Murder: अपने जन्मदिन पर एक प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टरन को चाकू के 15 वार करके मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद ही पहुंच गया थाे। फिर जो किस्सा उसने सुनाया वो हैरान करने वाला था

बेंगलुरू में लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट , किए चाकू से 15 घाव

बेंगलुरू में लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट , किए चाकू से 15 घाव

01 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 1 2024 2:45 PM)

follow google news

Bengluru Murder : शनिवार की शाम बेंगलुरू के जयनगर के शालिनी मैदान के पास अचानक अफरा तफरी मच गई। हर कोई बदहवासी के आलम में इधर उधर भाग रहा था, क्योंकि सरे बाजार एक 30-35 साल का शख्स एक दरम्यानी उम्र की महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए चला जा रहा था। उस शख्स को महिला पर चाकू से हमला करता हुआ देखकर लोग सहम गए थे। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि आगे बढ़कर उस शख्स के हाथ को रोक लें और महिला को बचा सके। 

सरे बाजार ताबड़तोड़ वार

वो ताबड़तोड़ वार किए जा रहा था। और थोड़ी देर बाद उसने खून से लथपथ महिला को वहीं छोड़ा और वहां से चला गया। उस वक्त शाम का 7 -7.30 बजे का वक्त रहा होगा। सब लोग सहमे खड़े थे तभी वहां एक नारियल पानी बेचने वाले ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। लेकिन तब तक जख्मी महिला की हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी। पुलिस ने उसे जैसे तैसे पास के अस्पताल तक पहुँचाया लेकिन तब तक उसके प्राण निकल चुके थे। 

स्पा में काम करती थी महिला

अब पुलिस के सामने सबसे पहले महिला की शिनाख्त जरूरी थी। जो बहुत जल्दी हो गई। महिला की पहचान फरीदा खातून के तौर पर हुई जो अपनी बेटी के साथ जयनगर के ही एक ओयो होटल में ही ठहरी हुई थी। कोलकाता की रहने वाली फरीदा खातून पास के ही एक स्पा में काम करती थी। और कुछ रोज पहले ही वो कोलकाता से अपनी एक बेटी को साथ लेकर लौटी थी। 

महिला पर चाकू के 15 वार

पुलिस को बीच सड़क पर लहुलुहान हालत में फरीदा खातून मिली थी तब तक उसके चाकुओं से गोदने वाला वहां से फरार हो चुका था। इससे पहले पुलिस उस आरोपी का पीछा करती और उसकी तलाश शुरू करती रात करीब 8.30 बजे जयनगर पुलिस स्टेशन पर एक शख्स पहुँचा और उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस बुरी तरह चौंक गई। ये वही शख्स था जिसने शाम साढ़े सात बजे करीब बीच बाजार में एक महिला को चाकू से करीब 15 वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। उस शख्स ने अपना नाम गिरीश उर्फ रेहान अहमद बताया। उसकी उम्र 32 साल थी और वो एक निजी कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता था। इसके बाद गिरीश ने इस कत्ल से पहले कत्ल तक पहुँचने की अपनी जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस वाकई चौंक गईं। 

स्पा में हुई थी दोनों की मुलाकात

गिरीश ने बताया कि वो कुछ महीनों से फरीदा खातून के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। फरीदा के साथ उसकी मुलाकात साल 2022 में साउस बेंगलूरू के एक स्पॉ में हुई थी, क्योंकि कोलकाता की रहने वाली फरीदा खातून एक यूनीसेक्स स्पॉ में काम करती थी। हालांकि उसको ये काम पसंद नहीं था बावजूद इसके उसके पास कमाई का कोई दूसरा जरिया भी नहीं था लिहाजा वो अपनी मर्जी के बगैर वहां काम कर रही थी। पहली मुलाकात के दौरान ही दोनों फिर मिलने जुलने लगे। 

उसी दिन कोलकाता से वापस लौटी थी

गिरीश ने कत्ल की जो वजह बताई वो तो और भी ज़्यादा हैरतअंगेज है। उसने बताया कि 42 साल की फरीदा खातून 6 मार्च को अपने शहर कोलकाता गई थी और 28 मार्च को अपनी एक बेटी के साथ वापस लौटी थी और बेंगलुरू के जयनगर इलाके में एक ओयो होटल में रह रही थी। फरीदा खातून जिस रोज बेंगलुरू लौटी थी उसी दिन गिरीश का जन्मदिन भी था। लिहाजा शाम को दोनों का बाहर घूमने का प्रोग्राम तय किया और जयनगर के शालिनी मैदान के पास पहुँच गए। 

महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया 

खुद गिरीश ने पुलिस को बताया कि अपने जन्म दिन के मौके पर गिरीश ने फरीदा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे स्पा की नौकरी छोड़ने को कहा। लेकिन गिरीश के मुताबिक जब फरीदा ने उसके इन दोनों ही प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो गुस्से में बौखलाए गिरीश ने अपने पास रखे चाकू  से फरीदा पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। और तब तक वार करता रहा जबतक फरीदा खून से लथपथ होकर वहां ढेर नहीं हो गई। 

शॉपिंग के लिए गए थे बाजार 

गिरीश ने ही पुलिस को बताया वो उसी दिन फरीदा से मिलने उसके होटल के कमरे में पहुँचा था और कमरे में कुछ देर रुकने के बाद वो दोनों शॉपिंग के लिए बाजार भी गए थे। और वहीं उसने अपने लिए एक चाकू भी खरीदा था। उसी चाकू से उसने फरीदा का कत्ल किया। लेकिन थाने आने से पहले उसे रास्ते में कहीं फेंक दिया। पुलिस की टीम अब उस हथियार की तलाश कर रही हैं जिससे फरीदा की हत्या की गई। इसी बीच पुलिस को गिरीश के बारे में एक और चौंकानें वाली बात पता चली। 

आरोपी ने कहा महिला ने झूठ बोला

पुलिस के मुताबिक गिरीश ने ही बताया है कि फरीदा को मारने के लिए एक वजह ये भी थी कि उसने गिरीश को अपने कोलकाता जाने की जो वजह बताई वो झूठ थी। क्योंकि गिरीश को ये बात पता चल गई थी कि फरीदा अपनी एक सहेली के साथ ही कोलकाता गई थी। लेकिन वो कोलकाता क्यों गई इसको लेकर भी गिरीश पक्के तौर पर कुछ नहीं कह पा रहा। अपने नाम के बारे में गिरीश ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गिरीश उर्फ रहमान क्यों है। 

इस्लाम धर्म अपनाया था

पुलिस के मुताबिक गिरीश का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था लेकिन उसकी पढ़ाई लिखाई मुस्लिम संस्था की तरफ से संचालित एक स्कूल में हुई थी। और उसी से प्रभावित होकर उसने साल 2011 में इस्लाम धर्म अपना लिया था और तभी से उसका नाम रहमान अहमद पड़ गया। मगर 2016 में जब उसे अपनी बहन की शादी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो उसने फिर से अपना नाम गिरीश कर लिया था लेकिन उसने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया। पुलिस अब यही पता लगा रही है कि क्या फरीदा की हत्या गिरीश ने सिर्फ और सिर्फ शादी का प्रस्ताव ठुकराने की वजह से ही की या फिर उसके कत्ल की कोई और भी वजह है?

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp