Nepal Plane Crash: नेपाल में क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, 5 यात्रियों के शव बरामद

Nepal Plane Crash: नेपाल में हादसे का शिकार हुए हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। मलबे के साथ ही पांच यात्रियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। इस हेलिकॉप्टर में मैक्सिकों के 6 नागरिक सवार थे।

 नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था

11 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 11 2023 2:15 PM)

follow google news

Nepal Plane Crash: नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। अब उसका मलबा मिल गया है। पांच शव भी बरामद किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 6 मैक्सिकन यात्री सवार थे।

इसका मलबा लम्जुरा पहाड़ के पास मिला। ऐसा माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी से टकराया है। ये दुर्घटना कैसे हुई? इसकी पड़ताल की जा रही है।

इस हेलिकॉप्टर ने सुबह 10 बज कर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसके बाद इसका संपर्क टूट गया था। हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था। दुर्घटना ग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा लम्जुरा पहाड़ के पास मिला। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।

ये हेलिकॉप्टर मनांग एयर कंपनी का था। इस हादसे की गहनता से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp