शादी डॉट कॉम से कर डालीं 50 से ज्यादा शादियां, 3 बच्चों का बाप निकला लड़कियों का शातिर शिकारी

दिल्ली पुलिस ने जाल बिछा कर लड़कियों के शिकारी को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसकी शिकार हुई लड़कियों और महिलाओं की लिस्ट बना रही है। ताकि मुकीम के खिलाफ शिकायत लेकर उस पर नये मुकदमे दर्ज किये जाएं। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अब तक मुकीम अपने मुंह से उसका शिकार बनी चुकीं पचास से ज्यादा लड़कियों का नाम उगल चुका है।

CrimeTak

• 04:16 PM • 20 Sep 2024

follow google news

अरविंद ओझा की रिपोर्ट

New Delhi:इंटरनेट भी क्या कमाल की चीज है। असल जिंदगी में अक्सर इंसान अपने ही घरवालों से सीधे मुंह बात नहीं करता लेकिन इंटरनेट पर देश के किसी दूसरे कोने में बैठअनजान शख्स के सामने अपने दिल का हाल खोल कर रख देता है। इंसान की इस कमजोरी का फायदा उठाने वालों की भी कमी नहीं है। उन्हीं में से एक है दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद मुकीम अय्यूब खान। मुकीम की उम्र करीब 38 साल है। वो रहने वाला तो यूपी के प्रतापगढ़ जिले का है लेकिन हिंदुस्तान भर में घूम-घूम कर लड़कियों को बेवकूफ बनाना उसका पेशा भी है और शौक भीमुकीम इसके लिये शादी डॉट कॉम और जीवनसाथी डॉट कॉम जैसी वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करता है। ये शख्स कितना बड़ा कलाकार होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाइये कि वो अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों और औरतों को शादी के नाम पर ठग चुका है बल्कि इनमें से कई के साथ शादी कर उन्हीं के घर में बतौर शौहर इनके साथ रह भी चुका है।

तीन बच्चों का बाप निकला शादी को तैयार 'लड़का'

िलचस्प बात ये है कि मुकीम की खुद की शादी 2014 में हुई थी और अपनी बीवी के साथ उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वो पिछले चार साल से घूम-घूम कर अलग-अलग सूबों में शादी के नाम पर औरतों और लड़कियों का शिकार कर रहा था। मुकीम का पहला शिकार बनी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली एक तलाक शुदा महिला। मुकीम ने इस कामकाजी महिला को शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बना कर अपने जाल में फंसाया था। अपने प्रोफाइल में मुकीम ने खुद को एक सरकारी अफसर दिखाया जिसकी बीवी की मौत हो चुकी है और उसकी एक पांच साल की बेटी भी है। बातचीत के दौरान बड़ा दिल दिखाते हुए उसने महिला और उसके घरवालों को बताया कि उसे किसी चीज की कमी नहीं है बस अपनी बेटी के लिये वो एक मां चाहता है। महिला के घरवाले मुकीम की चिकनी चुपड़ी बातों में आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी उसके साथ कर दी। मुकीम इसके बाद वडोदरा शिफ्ट हो गया और इस महिला से शादी कर उसी के घर में घर-माई बन कर रहने लगा।

विधवा और तलाकशुदा लड़कियां बनीं निशाना

स इसके बाद तो जैसे मुकीम के मुंह पर खून लग गया। ये साल था 2020 का जब करोना के खौफ से लोग घरों में डरे सहमे बंद थे और इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा कर रहे थे। इसी दौरान मुकीम ने एक के बाद एक फर्जी प्रोफाइल बना कर हिंदुस्तान भर में लड़कियों और औरतों को फना शुरू कर दिया। वो फोन पर मीठी-मीठी बातें करता, उनसे हमदर्दी जताता और अपनी कहानी पर यकीन दिलाने के लिये उन्हें अपनी मरी हुई बीवी और 5 साल की बच्ची की तस्वीरें भी दिखा देता था। मुकीम के निशाने पर हाई प्रोफाइल मुस्लिम लड़कियां होती थी। खासतौर पर रईस घरों की ऐसी लड़कियां और महिलाएं जो तलाकशुदा हों, जिनकी शादी की उम्र निकल चुकी हो, या फिर जिनके पति की मौत हो चुकी हो। इन सभी मामलों में लड़की के घरवाले दामाद पसंद करने में ज्यादा देर नहीं लगाते और अच्छे ओहदे पर ठीक ठाक शक्लो-सूरत वाला लड़का मिल जाए तो फौरन हां कर देते हैं। समाज की इसी कमी और कमजोरी का फायदा मुकीम ने दिल भर कर उठाया।

इंटरनेट पर फ्रॉड कर फंसाईं दर्जनों लड़कियां

वडोदरा के बाद मुकीम ने दिल्ली का रुख किया। यहां के प्रीत विहार इलाके में एक बार फिर से उसने एक तलाकशुदा महिला को निशाना बनाया और शादी तय हो जाने के बाद बैंक्वेट हॉल और होटल बुक कराने के नाम पर रुपया वसूला और रफचक्कर हो गया। ऐसे ही दूसरे मामलों में उसने कभी पर्स खो जाने का बहाना कर के ससुराल पक्ष से पैसे वसूले तो कभी एटीएम कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड खो जाने के नाम पर रुपया उधार लिया और वापस लौट कर नहीं आया। अगले कुछ महीनों में तो मुकीम इस धंधे में इतना पारंगत हो गया कि वो न सिर्फ शादी कर अलग-अलग घरों में दामाद बन कर रहा बल्कि अपनी कामकाजी या फिर रईस बीवी के नाम पर लोन करवा कर पैसे वसूलता रहा। कई मामलों में तो उसने अपनी इन्ही बीवियों को गिफ्ट देने के नाम पर महंगी ज्वेलरी बुक की, पैसे भी उन्हीं से दिलवाए और फिर गहने लेकर फरार हो गया।

महिला जज को भी दिया शादी के नाम पर धोखा

ऐसी मासूम महिलाओं को धोखा देने के बाद मुकीम अपना मोबाइल नंबर बदल देता और मेट्रिमोनियल साइट से प्रोफाइल डिलीट कर देता। ऐसे में शर्म और बदनामी के डर के चलते ये तलाकशुदा और विधवा महिलाएं पुलिस से शिकायत करना तो दूर अपने ही घरवालों से धोखा मिलने की बात छिपातीं। और इसके चलते मुकीम को ऐसी ही और महिलाओं कशिकार बनाने का मौका मिल जाता। अभी तक मुकीम के खिलाफ पुलिस ने चार सौ बीसी के कुल पांच मामले दर्ज किये हैं। जिनमें से दो मामले लखनऊ, एक दिल्ली, एक रायबरेली और एक यूपी के रामपुर में दर्ज है। कमाल की बात ये है कि मुकीम ने न सिर्फ बड़े घरों की तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फांसा बल्कि सरकारी नौकरी में बड़े ओहदे पर काम करने वाली महिलाएं, यहां तक कि एक महिला जज को भी ठीक इसी तरह धोखा दिया।

खुद हो गया शिकार लड़कियों का शिकारी

जब ये शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं तो दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल को मुकीम को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। मगर मुकीम तक पहुंचना आसान नहीं था। वो लगातार अपना मोबाइल नंबर और लोकेशन बदलता रहता। पुलिस जब तक उसे ट्रेस कर एक जगह पर पहुंचती तब तक वो दूसरी जगह निकल चुका होता। मगर लगातार सर्विलांस और मुखबिरों के नेटवर्क के जरिये आखिरकार पुलिस को पता चल गया कि मुकीम वडोदरा से दिल्ली आ रहा है और उसकी ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही है। तो तय वक्त पर पुलिस टीम ने जाल बिछा कर लड़कियों के शिकारी को ट्रैप कर लिया। मुकीम को दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसकी शिकार हुई लड़कियों और महिलाओं की लिस्ट बना रही है। ताकि मुकीम के खिलाफ शिकायत लेकर उस पर नये मुकदमे दर्ज किये जाएं। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अब तक मुकीम अपने मुंह से उसका शिकार बनीं पचास से ज्यादा महिलाओं का नाम उगल चुका है।

 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp