इस Singer की मौत बनी पहेली? परिवार का आरोप - Singer को दिया गया था ये वाला 'खास जहर', किसने और क्यों दिया धीमा जहर?

Odisha Singer Rukhsana Bano Died News Update: जानी मानी संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है। उनका पिछले 15 दिनों से AIIMS में इलाज चल रहा था। परिवार ने तमाम आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि रुकसाना को धीमा जहर देकर मारा गया है।

CrimeTak

20 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 20 2024 1:54 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फेमस सिंगर रुकसाना बानो की मौत

point

परिवार ने लगाए तमाम आरोप

point

क्या दूसरे संबलपुरी सिंगर ने जहर देकर मारा?

Odisha News: ओडिशा की फेमस सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है। उनका पिछले 15 दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में इलाज चल रहा था। बुधवार को सिंगर की मौत हो गई। उनके निधन से फैंस और उनकी कम्यूनिटी के लोग सदमे में हैं। सिंगर के परिवार का इस पूरे मामले में अलग दावा है।

सिंगर रुकसाना के परिवार वालों के मुताबिक, उसे दूसरे संबलपुरी सिंगर ने धीरे-धीरे जहर देकर मारा है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले एक गाने की शूटिंग के दौरान रुकसाना बीमार पड़ी थीं। 27 अगस्त को उन्हें भवानी पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बोलनगीर भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और उसके बाद बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में उन्हें ट्रांसफर किया गया। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद रुकसाना को एम्स भुवनेश्वर में एडमिट किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

क्या कहा था डॉक्टर ने?

जब रुकसाना को बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो वहां डॉक्टर ने बताया था कि रुकसाना Scrub Typhus से जूझ रही हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रुकसाना को peumonia, लीवर इंफेक्शन, दिल की समस्या भी थी। वो वेंटिलेटर सिस्टम पर थीं। 

रुकसाना को मिल रही थी धमकियां - रुकसाना के परिवार का आरोप

रुकसाना महज 27 साल की थीं। वो जानी-मानी संबलपुरी सिंगर थी। उनका पिछले 15 दिनों से AIIMS में इलाज चल रहा था। परिवार ने तमाम आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि रुकसाना को धीमा जहर देकर मारा गया है।

उनकी मां और बहन का आरोप है पश्चिमी ओडिशा के एक प्रतिद्वंद्वी सिंगर ने रुकसाना को जहर दिया था। उनका दावा है कि रुकसाना को पहले भी धमकियां मिली थीं। बहन रुबी बानो का दावा है कि उनकी बहन को शूट के दौरान कोई जूस दिया गया था जिसे पीकर वो बीमारी हुई थीं। रुकसाना की मां ने एक वीडियो मैसेज जारी कर बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। 

इस केस को लेकर एम्स के अधिकारियों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp