Uttar Pradesh: यूपी के भदोही में रहने वाले एक किसान के खाते में अचानक 99 अरब रुपए आए तो किसान को अपनी आंखों पर यकीन नही हुआ। दरअसल किसान के मोबाइल पर मैजेस आया कि उसके खाते में 99999495999.99 रुपए यानि 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपए आए हैं। जी हां ये सच है कि किसान के खाते में करीब 100 अरब रुपए ना जाने कहां से आ गए।
एक झटके में अरबपति बना भदोही का किसान, बंद खाते में आए 99 अरब रुपए, बैंक वालों के उड़े होश
किसान के मोबाइल पर मैजेस आया कि उसके खाते में 99999495999.99 रुपए यानि 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपए आए हैं। जी हां ये सच है कि किसान के खाते में करीब 100 अरब रुपए ना जाने कहां से आ गए।
ADVERTISEMENT
19 May 2024 (अपडेटेड: May 19 2024 5:02 PM)
किसान के खाते में अचानक आए 99 अरब रुपए
ADVERTISEMENT
भदोही के दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले भानुप्रकाश बिंद के खाते में ये रुपए आए। बीते दिनों 16 मई 2024 को अचानक भानु प्रकाश के बंद खाते में ये रकम आई। किसान भानु प्रकाश की कुछ समझ में नही आया कि ये हुआ क्या है। किसाक पैसा है। कहां से आया है। लिहाजा भानु ने गांव के लोगों को मैसेज दिखाया तो गांव के ही कुछ जहीन लोगों ने बताया कि उसके खाते में 99 अरब रुपए आए हैं। ये सुनकर भानु के पैरों तले जमीन खिसक गई।
रातों रात अरबपति बन गया किसान
अब भानु प्रकाश बिंद सीधे बैंक की शाखा पहुंच गए। बैंक के कर्मचारी भी ये मैसेज देखकर हैरान रह गए। बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि भानु प्रकाश बिंद का केसीसी खाता है। जिसपर एक लोन चल रहा है। ये खाता एनपीए के चलते बंद पड़ा था। बैंक मैनेजर ने खाते की रकम को होल्ड पर डाल दिया है। बैंक के हेड आफिस में खबर की गई है। ताकि पता चल सके कि पैसा कहां से आया है।
ADVERTISEMENT