दिल्ली के पाण्डव नगर इलाके में दो बच्चों की हत्या, मां पर किया जानलेवा हमला, हालत नाज़ुक, पिता फरार

Delhi: दरवाजा खोलने के बाद पता चला कि दो नाबालिग बच्चे एक 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी एक कमरे में मृत पड़े थे और उनकी मां बेहोश थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

20 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 20 2024 5:30 PM)

follow google news

दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट

Delhi Crime: दिल्ली के पाण्डव नगर इलाके में दो बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावर ने मां पर भी जानलेवा हमला किया। इस हमले में मां भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हत्या का शक पिता पर है जो कि मौके से फरार है। पुलिस अफसरों के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को हत्या की जानकारी मिली थी। कॉलर ने पुलिस को बताया कि लड़का और लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़के की 14 साल और लड़की की उम्र 9 साल है। पुलिस ने मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

दिल्ली में बच्चों की हत्या कर पिता फरार

पुलिस अफसरों के मुताबिक आज यानी 20 अप्रेल को करीब 2 बजे पांडव नगर थाने को पीसीआर में एक कॉल मिली जिसमें बताया गया एक घर में हत्या की गई है। ये घर शशी गार्डन इलाके में मौजूद है। घर का मालिक श्याम जी जिसकी उम्र 42 साल है। कॉलर ने पुलिस को बताया कि घर में बाहर से ताला लगा हुआ है। इस सूचना पर ईस्ट दिल्ली के पांडव नगर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसके घर को बाहर से बंद पाया।

मां को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

दरवाजा खोलने के बाद पता चला कि दो नाबालिग बच्चे एक 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी एक कमरे में मृत पड़े थे और उनकी मां बेहोश थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। घर का मालिक यानि बच्चों का पिता श्यामजी गायब पाए गया है। पुलिस अफसरों ने क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी से फरार श्यामजी की तलाश जारी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp