साक्षी के कातिल साहिल के कई लड़कियों से रिश्तों का खुलासा, इंस्टाग्राम चैट खंगाल रही है पुलिस

Delhi Sakshi Murder Case: पुलिस ये भी पता कर रही है कि साक्षी के अलावा साहिल अपने इंस्टाग्राम के जरिए कितनी लड़कियों से चैट कर रहा था।

इंस्टाग्राम चैट खंगाल रही पुलिस

इंस्टाग्राम चैट खंगाल रही पुलिस

02 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 2 2023 2:50 PM)

follow google news

Delhi Sakshi Murder Case: साक्षी के हत्यारे साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस अहम सुबूत जुटा रही है। पुलिस को साहिल के फोन से साक्षी और साहिल की इंस्टाग्राम चैट मिली है जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ये भी पता कर रही है कि साक्षी के अलावा साहिल अपने इंस्टाग्राम के जरिए कितनी लड़कियों से चैट कर रहा था।

इसके अलावा पुलिस ने साहिल के फ़ोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकाले हैं। साहिल के मोबाइल की CDR की जांच की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले साहिल ने किस किस से बात की थी। पुलिस उन सभी को पूछताछ के लिए जल्द बुलाएगी। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनसे साहिल ने हत्याकांड के दिन बात की थी।

28 मई को दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड। साहिल नाम का ये लड़का साक्षी को एक गली के एक कोने में घेर लेता है। लड़की की हाईट 5 फुट से कम है, जब कि लड़के की हाईट तकरीबन साढ़े पांच फुट से ऊपर है। साहिल चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है। 8 बजकर 46 मिनट 38 सैकेंड। करीब एक मिनट 6 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। 

एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी साहिल फिलहाल पुलिस हिरासत में है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp