Video : Anju Case : पति-बच्चे नाराज, पिता खफा अब क्या करेगी अंजू? पाकिस्तान से आई अंजू के सामने हैं कई मुसीबतें!

Anju returned to india : अंजू को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। अचानक अंजू के भारत आने से सब सकते में हैं।

अंजू के पिता, अंजू और उनके पति अरविंद

अंजू के पिता, अंजू और उनके पति अरविंद

30 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 30 2023 10:05 AM)

follow google news

Anju returned to india : अंजू को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। अचानक अंजू के भारत आने से सब सकते में हैं।

क्या अंजू अब पाकिस्तान की नागरिक बन चुकी हैं?


क्या अंजू ने नसरुल्ला से निकाह कर लिया है?


क्या कोई भारतीय इस तरह से पाकिस्तान जाकर शादी कर सकता है?


क्या अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है?


क्या पाकिस्तान की सरकार ने भारत सरकार को अंजू के बारे में कोई ताजा जानकारियां दी है?


अब भारत में उसके खिलाफ चल रहे मुकदमों का क्या होगा?


क्या अंजू अब भी भारतीय नागरिक है? 


क्या वो अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाना चाहती है?

ये ऐसे सवाल है, जिनसे अब अंजू और दो देशों की सरकारों को दो-चार होना पड़ रहा है। दरअसल अंजू 5 महीनों के बाद भारत आ चुकी है। उसका वीजा एक्पायर हो गया है, लेकिन सवाल जस के तस है। सोशल मीडिया पर सबने अंजू का Pre-Wedding Shoot देखा। सोशल मीडिया पर खबरें आई कि अंजू ने धर्म बदल लिया है। अब वो अंजू से फातिमा हो गई है। कुछ लोग अंजू की मदद के लिए भी आगे आए। अंजू को प्रापर्टी भी दी गई। अंजू के कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें उसने कहा था कि वो अपने बच्चों की खातिर भारत आना चाहती है। इन सबके बीच वो भारत आ ही गई। उससे एजेंसियों ने पूछताछ की।

 

अब सवाल ये है कि आखिर अंजू वापस क्यों आई? उसे पता था कि वो जैसे ही भारत आएगी, एजेंसियां उसके पीछे पड़ जाएगी। उससे सवाल पूछे जाएंगे और हुआ भी ऐसा ही। यहां उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

बड़ा सवाल ये है कि अंजू के लिए न अब पिया का घर है और न पिता का आशियाना। चार महीने पहले पाकिस्तान पहुंचीं अंजू भारत तो लौट आई हैं,  लेकिन उसके परिवारवाले उससे बात नहीं करना चाहते। फिलहाल अंजू दिल्ली में हैं। अंजू के पति अरविंद राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी में रहते हैं। अंजू भी पहले उनके साथ ही रहती थी, लेकिन अरविंद अब उनसे खफा हैं।

अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर में है। अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। यहां पहुंच कर अंजू ने कहा कि वो पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं। साथ ही बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp