Amritpal Wife Detained: अमृतपाल की पत्नी हिरासत में, लंदन जा रही थी

Amritpal Wife Detained: अमृतपाल की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एयरपोर्ट में उसे हिरासत में लिया गया है। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Amritpal Wife Detained

Amritpal Wife Detained

20 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 20 2023 3:57 PM)

follow google news

Amritpal Wife Detained: अमृतपाल की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया है। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। लंदन रवाना होने से पहले उसे हिरासत में लिया गया। अमृतपाल की पत्नी का नाम किरणदीप कौर है।

उधर, अमृतपाल का अभी तक कुछ भी अता पता नहीं है। वो लगातार फरार चल रहा है। कई टीमें उसे खोज रही है। हाल ही में पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Khalistani supporter Amritpal Singh) के मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह (Pappalpreet Singh) को गिरफ्तार किया था। पप्पलप्रीत सिंह जालंधर से भागा था और फिर लगातार अमृतपाल सिंह के साथ रहा था। दोनों ने होशियारपुर में अलग-अलग रास्ते चुन लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से भाग रहा है।

पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कौन है अमृत पाल सिंह ?

अमृतसर ज़िले के जल्लूखेड़ा गांव में जन्मे अमृतपाल सिंह की उम्र तीस साल की है। तरसेम सिंह का बेटा अमृतपाल 19 बरस की उम्र में ही भारत से दुबई चला गया था और पूरे दस साल दुबई में ही रहा। भारत आते ही उसका रंग रुप और रुआब सब बदल गया और दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन गया। इसके बाद से ही वो खालिस्तान मूवमेंट के लिए काम कर रहा है। उसे विदेशी मदद मिलती है। 

 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp