सरजीना का खूनी इश्किया! बहन करती थी फोन पर आशिक से बातें, बड़ी बहन ने टोका तो पीट-पीटकर मार डाला 

ADVERTISEMENT

सरजीना का खूनी इश्किया! बहन करती थी फोन पर आशिक से बातें, बड़ी बहन ने टोका तो पीट-पीटकर मार डाला 
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यूपी में बहन ने की बड़ी बहन की हत्या

point

आशिक से फोन पर बात करने से बहन ने रोका

point

बहन को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Uttar Pradesh: ये इश्क इंसान से क्या नहीं कराता। इश्क में बेवफाई। इश्क में खदकुशी और इश्क में कत्ल भी हो रहे हैं। ताजा मामला यूपी के महाराजगंज का है। यहां इश्क के चलते बहन ने बहन को ही मौत के घाट उतार दिया। महाराजगंज में एक छोटी बहन ने ही अपनी बड़ी बहन का कत्ल कर दिया। कत्ल की वजह भी बेहद हैरान कर देने वाली है।  

यूपी की सरजीना का खूनी इश्क

दरअसल सोनियबरवा मुबारक अली का परिवार रहता है। परिवार में मुबारक की पत्नी शहीदुन्ना हैं। दोनों की चार बेटियां हैं। यूं तो मुबारक अली की मौत हो चुकी है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। शहीदुन की दो बेटियां अपनी ससुराल में रहती हैं जबकि बाकी की दोनों बेटियां मायके में मां के साथ ही रहती हैं। पुलिस के मुताबिक शहीदुन की छोटी बेटी सरजीना का किसी युवक से अफेयर चल रहा है। वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर घंटो बात किया करती थी।

फोन पर आशिक से बात कर रही थी सरजीना

ये बात बड़ी बहन शब्बो को बेहद नागवार गुजरती थी। एक रोज़ बड़ी बहन शब्बो ने छोटी बहन सरजीना को बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए देख लिया। फिर क्या था। जिसके बाद शब्बो ने सरजीना को समझाया कि वो बॉयफ्रेंड के साथ बात ना करे। बड़ी बहन की ये डांट छोटी बहन को रास नहीं आई और उसने बड़ी बहन का कत्ल कर दिया।

ADVERTISEMENT

बड़ी बहन ने टोका तो कांड ही कर दिया

महाराजगंज के सिंदूरिया थाना के एसएचओ के मुताबिक छोटी बहन ने चारपाई की पाटी से बड़ी बहन को पीटना शुरु कर दिया। बड़ी बहन को जब तक असपताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया मुबारक अली की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। मुबारक की पत्नी शहीदुन चूड़ियां बेच कर परिवार का पालन पोषण करती है। पुलिस ने शब्बो को गिरफ्तार कर लिया है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜