पुणे में 21 साल की लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार ! उसके साथ जो हुआ, वो जानकर सन्न रह जाएंगे! 

ADVERTISEMENT

पुणे में 21 साल की लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार ! उसके साथ जो हुआ, वो जानकर सन्न रह जाएंगे! 
social share
google news

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 21 साल की एक लड़की से गैंगरेप हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। देर रात एक सुनसान जगह पर 3 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद उन तीनों ने दोस्त की पिटाई की और उसके सामने ही लड़की का गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदे वहां से भाग निकले। पीड़ित के दोस्त ने लड़की को देर रात अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, लड़की अभी अस्पताल में भर्ती है।

क्या कहा पुलिस ने ?

पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह पांच बजे इस गैंगरेप की जानकारी मिली है। लड़की से गैंगरेप करने वाले वे तीनों दरिंदे कौन थे, उसकी डिटेल भी सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस लड़की के दोस्त से पूछताछ कर रही है और गैंगरेप की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENT

लड़की और उसका दोस्त दोनों एक साथ पढ़ते हैं

पुणे पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की और उसका दोस्त दोनों कॉलेज स्टूडेंट हैं। पीड़ित लड़की जलगांव की रहनेवाली है, जबकि उसका दोस्त सूरत का रहने वाला है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और रात के वक्त वे दोनों घूमने गए थे। उसी वक्त सुनसान जगह पर तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया। उन तीनों ने पहले मारपीट की, उसके बाद लड़की का गैंगरेप किया। पुणे पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें आरोपियों की तलाश में है। पुणे और आस-पास के इलाको में छापेमारी भी हो रही है।

पुलिस का कहना है कि वो इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी है। जिस जगह पर ये वारदात हुई, उस जगह की भी पुलिस जांच कर रही है। ये भी पता लगाने की कोशिशें की जा रही है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद किस रूट से भागे होंगे।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜