विकास को आठवीं बार डस गया सांप, अब सिर्फ़ बचा एक मौक़ा, नवीं बार काटते ही क्या मौत का सपना सच हो जाएगा?

ADVERTISEMENT

विकास को आठवीं बार डस गया सांप, अब सिर्फ़ बचा एक मौक़ा, नवीं बार काटते ही क्या मौत का सपना सच हो जाएगा?
social share
google news

Rajasthan: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के विकास द्विवेदी के साथ हो रही स्नैक बाइट की घटना मिस्ट्री बनती ज रही है। ताजा मामले में विकास ने आठंवी बार सांप के काटने का दावा किया है। पहले ही विकास को सात बार सांप डस चुका है। चिकित्सा विभाग ने पूरे मामले की जांच की ती। सीएमओ ने बयान जारी कर कहा था कि विकास द्विवेदी स्नैक फोबिया का शिकार है। विकास और परिजनों का दावा है कि उसे आठवीं बार संकट मोचक बजरंगबली के दरबार यानी दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में सांप ने डस लिया है।

पीछे ही पड़ गया सांप

हैरानी की बात ये है कि विकास सर्पदंश से बचने के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शरण ले रहा था। लेकिन उसे सांप ने यहां भी अपना शिकार बना लिया। दावा किया जा रहा है कि विकास द्विवेदी को तीन बार सांप डसने के बाद उसे एक सपना आया था। सपने में सांप ने कहा था कि वह आठ बार डसेगा तब तक उसकी जान बचती रहेगी और नौवीं बार डसते ही उसकी मौत हो जाएगी। ऐसे में आठवीं बार सांप के डसने के बाद अब विकास द्विवेदी और उसका परिवार बेहद डरा हुआ है।

आठवीं बार घर से 500 KM दूर मंदिर में डसा

परिजनों को डर सताने लगा है कि कहीं विकास को नवी बार सांप ना डस ले। सपने में सांप ने भविष्यवाणी की थी कि नौवीं बार सांप के काटने से विकास की जान चली जाएगी।  आपको बता दें कि विकास दुबे की उम्र 24 साल है। विकास फतेहपुर के सौरा गांव के रहने वाले हैं। विकास को बीते 60 दिनों में सांप ने आठवीं बार काटा है। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में विकास का इलाज चल रहा है। विकास दुबे का दावा है कि कोई सांप उसके पीछे पड़ा है। जो सपने आया और कहा कि वो उसे नौ बार काटेगा। सांप काटने के चार घंटे पहले से उसकी दाहिनी आंख फड़फड़ाने लगती है।  उसे कई तरह का डर सताने लगता है, आखिर सांप काट ही लेता है। 

ADVERTISEMENT

सपने के बाद आठवीं बार सांप ने काटा

विकास के पिता सुरेंद्र का कहना है कि सांप के काटने से पूरा परिवार दहशत में है। वह अंतिम बार किसी भी उपचार से नहीं बचेगा। इस घटना से विकास का पूरा परिवार दहशत में है। लोग परेशान हैं कि आखिर सांप वाले सपने का राज क्या है। दरअसल पहली बार विकास को 2 जून की रात 9 बजे सांप ने काटा। सांप ने उस वक्त काटा जब वो बिस्तर से उतरा। आनन फानन में घरवाले विकास को प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर गए जहां वो दो दिन भर्ती रहा। जिसके बाद उसे असपताल से छुट्टी दे दी गई।

रहस्यमयी हो रहा है सांप वाला सपना

अब तक तो विकास के साथ ही उसके घरवालों को लगा कि ये महज एक हादसा है। अभी विकास जरा संभलता कि दोबारा 10 जून की रात फिर से सांप ने विकास को काट लिया। परिजनो ने विकास का इलाज कराया और घर ले आए। दूसरी बार सांप के डसे जाने के चलते विकास अब सावधानी बरतने लगा। अभी सांप को काटे सात दिन भी नहीं गुजरे थे कि विकास को सात दिनों के बाद यानि 17 जून को सांप ने फिर से तीसरी बार डस लिया। इस बार सांप के काटे जाने की वजह से विकास सदमे में आ गया और उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी।

ADVERTISEMENT

पिता बोले- अब भगवान ही सहारा

विकास को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत संभाल ली और वो तीसरी बार घर वापस आ गया। अब विकास सांप से बेहद डर गया था। उसे सोते जागते उठते बैठते हर जगह सांप नजर आने लगा। 17 जून से 27 जून भी नहीं गुजरा था कि विकास को चौथी बार सांप ने डस लिया। इस बार विकास को हॉस्पिटल में देखकर वहां मौजूद डॉक्टर भी हक्का बक्का रह गए। जिसके बाद डॉक्टरों ने विकास के परिजनों को सलाह दी कि वो कुछ दिनों के लिए अपने घर से दूर हो जाए और कहीं दूसरी जगह जाकर रहने लगे।

ADVERTISEMENT

सपने में कहा था- नौ बार डसूंगा

अब सांप के डर से विकास अपनी मौसी के घर राधानगर में रहने चला गया। लेकिन हैरानी की बात तो ये हुई कि उसे वहां पर भी सांप ने डस लिया। विकास को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा था। विकास का दावा है कि उसे रात को सपने में सांप दिखाई देता है। वो चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। सांप की लुका छिपी के 30 दिन गुजरे थे कि एक रात करीब 12 बजे के आस पास विकास वाशरुम जाने के लिए उठा और तभी उसे सांप ने छठी बार काट लिया था।
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜