सामने आया रेणुका स्वामी का वो 'कमेंट' जिसने ले ली जान, दर्शन ने ली हत्याकांड में अपने फैन की मदद, कत्ल की Inside Story

ADVERTISEMENT

सामने आया रेणुका स्वामी का वो 'कमेंट' जिसने ले ली जान, दर्शन ने ली हत्याकांड में अपने फैन की मदद, कत्ल की Inside Story
social share
google news

दिल्ली से श्रेया भूषण की रिपोर्ट

Renuka Swamy Murder Case: लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उसकी पत्नी पवित्रा गौड़ा को बेंगलुरु के 33 साल के रेणुका स्वामी की हत्या में शामिल होने और अंजाम तक पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया गया। अब एक चौंकाने वाली बात सामने आई है वो ये कि दर्शन ने कत्ल के लिए अपने फैन क्लब का इस्तेमाल किया और हत्या को अंजाम देने के लिए फैन क्लब के ही एक सदस्य को साजिश में शामिल किया था।

रेणुका स्वामी मर्डर केस की Inside Story

रेणुका ने पवित्रा के इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट किए थे। दर्शन का फैन रेणुकास्वामी पवित्रा से उसकी दूसरी शादी करने के आरोपों से परेशान थे, जिससे दर्शन की इमेज खराब हो रही थी। जांच में तब महत्वपूर्ण मोड़ आया जब तीन व्यक्ति राघवेंद्र, कार्तिक और केशवमूर्ति ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने रेणुका स्वामी की हत्या कर दी थी और उसके शव को फेंक दिया था।

ADVERTISEMENT

सुपरस्टार की साजिश और 30 लाख की सुपारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें दर्शन का नाम न लेने का निर्देश दिया गया था और दोष अपने ऊपर लेने के लिए 5 लाख रुपये की पेशकश की गई थी और आश्वासन दिया गया था कि उनके कानूनी खर्च का भुगतान किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पवित्रा ने दर्शन को रेणुका स्वामी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का बदला लेने के लिए उकसाया था। जिसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए चित्रदुर्ग में अपने फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र को शामिल किया था।

सामने आया रेणुका स्वामी का वो कमेंट जो कत्ल की वजह बना

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, हत्या में दर्शन और पवित्रा के शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद 11 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि रात भर दर्शन को व्हाट्सएप के जरिए सारी घटनाओं की जानकारी दी जाती रही। पुलिस ने आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड जुटाए और उनके मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 8 जून की रात भर दर्शन से बात की थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜