Digital Rape करने वाला डॉक्टर नोएडा पुलिस ने पकड़ा, रेप करने का बाद ये कहा था डॉक्टर ने

ADVERTISEMENT

Digital Rape करने वाला डॉक्टर नोएडा पुलिस ने पकड़ा, रेप करने का बाद ये कहा था डॉक्टर ने
social share
google news

Digital Rape: नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक रेप (Rape) का अनोखा केस सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। नोएडा में भंगेल में पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ डिजिटल रेप का मामला दर्ज किया है।

इस डॉक्टर से इलाज करवाने आई एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉक्टर ने उसके साथ अपने क्लीनिक में डिजिटल रेप किया। दरअसल नोएडा के सेक्टर 92 में डॉक्टर का क्लीनिक है।

बीते सितंबर महीने की सात तारीख को एक महिला भंगेल में मौजूद इस आयुर्वेद के डॉक्टर के पास अपनी परेशानी का समाधान लेने पहुँची थी।

ADVERTISEMENT

महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने पहले तो उसके साथ डिजिटल रेप किया और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी।

Noida Crime : महिला ने आरोपी के क्लीनिक से निकलकर सीधे पुलिस के पास शिकायत करने पहुँच गई। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आरोपी को डिजिटल रेप और फिर रेप के मामले में बुक कर दिया। लेकिन केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस उस डॉक्टर को पकड़ने के लिए उसके क्लीनिक पहुँची तो वो फरार हो गया।

ADVERTISEMENT

पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही थी लेकिन बुधवार को पुलिस को डॉक्टर के सेक्टर 92 में होने की इत्तेला मिली तो उसे पुलिस ने वहीं दबोच लिया। पुलिस ने डॉक्टर की पहचान सचिन कुमार के तौर पर की है। मूलरूप से सहारनपुर का रहने वाला डॉक्टर सचिन कुमार सेक्टर 45 में आम्रपाली के सफायर सोसाइटी में रहता है और सेक्टर 92 में अपना क्लीनिक चलाता है।

ADVERTISEMENT

Noida Crime : पुलिस के मुताबिक सचिन कुमार के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैँ। यही नहीं डिजिटल रेप के मामले में पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। सेक्टर 39 की कोतवाली इलाक़े में इसी साल मई के महीने में एक केस आया था।

जिसमें 81 साल के एक पेंटर पर सात साल की एक नाबालिग लड़की के साथ डिजिटल रेप करने का संगीन इल्जाम लगा था। 11 जून को ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में तीन साल की एक बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया था। बच्ची के साथ स्कूल में डिजिटल रेप की वारदात हुई थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜