कटी उंगली के बाद आइसक्रीम में निकला कनखजूरा, नोएडा में महिला ने ऑनलाइन मंगाई थी आइसक्रीम, जांच शुरु

ADVERTISEMENT

कटी उंगली के बाद आइसक्रीम में निकला कनखजूरा, नोएडा में महिला ने ऑनलाइन मंगाई थी आइसक्रीम, जांच शुरु
social share
google news

नोएडा से भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

Noida: मुंबई में आइसक्रीम के अंदर कटी हुई उंगली मिलने के बाद नोएडा में अमूल आइसक्रीम के अंदर कनखजूरा निकलने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 में रहने वाली दीपा ने इसकी शिकायत ब्लिंकिट से की है। इस मामले को लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाली दीपा ने आज सुबह करीब सुबह 11:26 बजे बच्चो के कहने पर ब्लिंकिट से आइसक्रीम के साथ कई सामान मंगवाए थे।

ब्लिंकिट से मंगवाए आइसक्रीम में निकला कनखजूरा

दीपा ने जैसे ही आइस्क्रीम का डिब्बा खोला तो उसमें कुछ अजीब का दिखाई दिया। जब आइसक्रीम और पिघली तो दिखा कि आइसक्रीम में काले रंग का कनखजूरा पड़ा है। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत ब्लिंकिट से की। शिकायत के बाद ब्लिंकिट की तरफ से उन्हें तुरंत पैसे रिफंड भी हो गए हैं। ब्लिंकिट कस्टमर केयर ने बताया कि अमूल के मैनेजर उनसे कांटेक्ट करेंगे लेकिन अभी तक अमूल की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है। 

ADVERTISEMENT

बच्चों के लिए हो सकता था खतरा

दीपा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्चों के कहने पर आइसक्रीम मंगवाई थी। लेकिन उसमें कीड़ा कनखजूरा निकला। दीपा का कहना है कि अगर अमूल इस मामले  में कोई कदम नही उठाएगा तो वो पुलिस से शिकायत करेंगी। ये हाइजीन का मामला है। बच्चेअगर खा लेते तो ये खतरनाक हो सकता था।

    और पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜