'वर्मा' सरनेम वाली महिला सिपाहियों को ही बनाता था निशाना, एक फर्जी पुलिसवाले की अजीबोगरीब सनक

ADVERTISEMENT

'वर्मा' सरनेम वाली महिला सिपाहियों को ही बनाता था निशाना, एक फर्जी पुलिसवाले की अजीबोगरीब सनक
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लेडी पुलिसकर्मियों को करता था टारगेट

point

पकड़ा गया फर्जी पुलिसवाला

point

कई महिलाओं को बना चुका है निशाना

कृष्ण गोपाल राज के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bareilly: बरेली पुलिस ने एक महाठग को गिरफ्तार किया है। ये महाठग दरअसल एक फर्जी पुलिसवाला है। पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ना और उगाही करना इसके लिए रोज का काम था। इसका एक और धंधा था और वो था लेडी पुलिस अफसरों को जाल में फंसाना। ये लेडी पुलिस कर्मियों से दोस्ती करता, फिर प्यार का नाटक करता, उनसे जिस्मानी रिश्ते बनाता, शादी का झांसा देता और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठता। मगर इस बार उसकी किस्मत खराब निकली और ये असली पुलिसवालों के हाथों पकड़ा गया।  

बरेली में महिला पुलिस कर्मी को बनाया निशाना

ये मामला तब खुला जब एक महिला पुलिसकर्मी को राजन पर शक हुआ और उसने बरेली के एक थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला पुलिसकर्मी का शक सही निकला। आरोपी राजन वर्मा को बरेली बस अड्डे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजन ने इस महिला सिपाही को खुद को एडीजी लखनऊ के यहां तैनात बताया था। राजन ने कहा कि वो कुवांरा है और पुलिस विभाग में ही काम करने वाली किसी लड़की से शादी करना चाहता है। राजन के प्रोफाइल को देखकर महिला सिपाही इम्प्रेस हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस हद तक कि उसने महिला सिपाही को अपने झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद वो लंबे अरसे तक पीड़िता को शादी का झांसा दे कर उसका शोषण करता रहा।

ADVERTISEMENT

गिरफ्तारी के बाद जब राजन से सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि उसका पुलिस में होने का दावा तो झूठा था ही उसने ठीक से पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। राजन महज आठवीं पास है और दूसरों के सामने उसकी पोल न खुल जाए इसलिये वो फ्रॉड कर गायब हो जाता था। बरेली पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर के रहने वाला राजन वर्मा एक अरसे से फरार चल रहा था। खुद को पुलिसकर्मी बताकर वो अब तक आधा दर्जन से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी ने लखीमपुर खीरी की एक महिला सिपाही को भी अपने जाल में फंसाया और उससे शादी भी कर ली थी।

महिला के नाम पर लिया लोन

आरोपी ने इसके अलावा एक और महिला पुलिसकर्मी को अपने प्रेमजाल में फंसाया जिसके नाम पर उसने लोन भी ले लिया। आरोप है कि उसने महिला सिपाही के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए 6.5 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी लिया हुआ है।

ADVERTISEMENT

'वर्मा' सरनेम वाली महिला सिपाहियों को करता था टारगेट

पकड़े गए आरोपी राजन ने अपने बयान में बताया कि वो केवल उन महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था जिनका सरनेम 'वर्मा' होता था। क्योंकि खुद राजन का सरनेम वर्मा है लिहाजा किसी को उस पर शक नहीं होता।

ADVERTISEMENT

पुलिस की वेबसाइट से निकालता था डीटेल

आरोपी जिन महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट करता था, उनकी पूरी डीटेल पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से निकल लेता था। महिला पुलिसकर्मियों से वो इसके बाद ही संपर्क करता था। उनसे दोस्ती कर जिस्मानी रिश्ते बनाता, फिर शादी का झांसा देता और इस सब की आड़ में रुपए ऐंठ लेता था। बाद में मौका पाकर फरार हो जाता। आरोपी राजन वर्मा वैसे तो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है, लेकिन अपराध करने के लिए वो यूपी के अलग-अलग शहरों में जाता था। यही वजह है कि उसके खिलाफ जहां लखीमपुर खीरी में केस दर्ज हैं वहीं मुरादाबाद और बरेली जैसे शहरों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस  अब उससे जुड़े सभीृ मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜