बांग्लादेश में की पत्नी की हत्या, फरार होकर पहुंचा भारत, पुलिस ने अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश में की पत्नी की हत्या, फरार होकर पहुंचा भारत, पुलिस ने अहमदाबाद से किया गिरफ्तार
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

World News: बांग्लादेश में पत्नी की हत्या के एक मामले में वांटेड बांग्लादेशी नागरिक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र की पनवेल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी रुबेल अनुमिया सिकदर को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया।

वांटेड बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि बीते दो महीने में पनवेल पुलिस ने दूसरी बार किसी भगोड़े हत्यारोपी बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पनवेल पुलिस ने इससे पहले अली हाफिज शेख (27) और रबियल मन्नान शेख (46) को गिरफ्तार किया था, दोनों बांग्लादेश के नरैल जिले में हत्या के मामले में वांछित थे।

ADVERTISEMENT

जमानत पर निकला पहुंचा भारत

जानकारी के मुताबिक रुबेल ने दिसंबर 2021 में अपनी पत्नी की हत्या की थी। ये हत्याकांड बांग्लादेश के गोपालगंज जिले में अंजाम दिया गया था। बांग्लादेश में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद रुबेल भारत भाग आया था।  पुलिस ने इससे पहले हाफिज और मन्नान को गिरफ्तार किया था। 

ADVERTISEMENT

(PTI)

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜