दिल्ली के टैगौर गार्डन में महिला डॉक्टर को चाकुओं से गोदा, जान बचाकर भागती रहीं डॉक्टर, हालत नाजुक

ADVERTISEMENT

दिल्ली के टैगौर गार्डन में महिला डॉक्टर को चाकुओं से गोदा, जान बचाकर भागती रहीं डॉक्टर, हालत नाजुक
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट

Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में एक महिला डॉक्टर को चाकुओं से गोदा डाला। जानकारी के मुताबिक 40 साल की महिला डॉक्टर संगय भूटिया उस वक्त अपने क्लीनिक में थीं। वो Hair and Senses नाम से क्लीनिक चलाती हैं। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला किया। हमले से घबराकर डॉक्टर सीढ़ियों से ऊपर की तरफ भागीं। 

क्लिनिक पर जानलेवा हमला

बता दें कि ग्राउंड फ्लोर पर उनका क्लीनिक है और इमारत के ऊपर उनका मकान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कई बार चाकू से से हमला किया और फरार हो गया। जख्मी महिला डॉक्टर संगय भूटिया को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बवी हुई है। 

ADVERTISEMENT

महिला डॉक्टर की हालत नाजुक

पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना शनिवार दोपहर की है। हमलावर कौन है और हमले की पीछे क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है।  पुलिस अफसरों का कहना ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜