Japan ex prime minister : गोली मारने से पहले दिखा हमलावर, देखे वीडियो, गोली लगने के बाद CPR देते डॉक्टर, शिंजो पर शॉटगन से अटैक !

Japan ex prime minister : शिंजो पर अटैक से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर जिस जगह पर शिंजो भाषण दे रहे थे, वहां पर खड़ा नजर आ रहा है। उसने मास्क लगा रखा है।

CrimeTak

08 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)

follow google news

Japan ex prime minister : शिंजो पर अटैक से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर जिस जगह पर शिंजो भाषण दे रहे थे, वहां पर खड़ा नजर आ रहा है। उसने मास्क लगा रखा है। उसके हावभाव देखकर ऐसा लग है कि वो मौके की ताक में है।

एक और वीडियो सामने आया है कि जिसमें गोली लगने के बाद डॉक्टर CPR देते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद शिंजो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

शॉटगन से अटैक

Japan ex prime minister : शिंजो पर शॉटगन से अटैक हुआ है। शुरुआती तफ्तीश ये बता रही है। ये छोटा मगर बेहद खतरनाक हथियार है। ये सिंगल और डबर बैरल हथियार है। शॉटगन 12 बोर से 20 बोर तक के बैरल वाला हथियार है। इसका कारतूस बारूद और छर्रे से भरा हुआ होता है। इससे फायरिंग करने पर धमाका और धुआं निकलता है। बताया जा रहा है कि शिंजो को पीछे से दो गोली मारी गई है।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने देश को संबोधित करते हुए कहा, 'हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमलावर की पूरी जानकारी अभी मौजूद नहीं है। भाषण के दौरान हमला हुआ। शिंजो को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उनकी हालत अभी तक गंभीर है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp