पुलिस में नौकरी लगते ही बदले बीवी के तेवर, मजदूरी कर पति ने कराई पढ़ाई, अब बीवी को चाहिए तलाक

Begusarai, Bihar: मैट्रिक पास (Metric pass) से पुलिस कांस्टेबल बनते ही महिला ने अपने पति से मांगा तलाक. पति ने मजदूरी करके अपनी पत्नी की पढ़ाई करवाई जिसके बाद सरकारी नौकरी मिलते ही महिला ने तलाक मांग लिया और जान से मारने की धमकी अलग दे दी.

CrimeTak

20 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 20 2024 9:14 PM)

follow google news

Begusarai, Bihar: मेट्रिक पास से पुलिस कांस्टेबल बनी महिला अब अपने पति से तलाक मांग रही है। इस मामले को लेकर ठीक वैसा ही विवाद हो रहा है जैसा साल भर पहले यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) को लेकर हुआ था। ये नया मामला बिहार के बेगूसराय का है जहां एक मजदूर पति ने अपनी मेहनत की कमाई से मेट्रिक पास बीवी को पहले इंटर कराया और फिर बिहार पुलिस की भर्ती आने पर फॉर्म भरवाया। फिर जैसे ही बीवी पुलिस कांस्टेबल बनी उसने अपने पति से तलाक मांग लिया। और तो और पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद वो अब उसे ही जान से मारने की धमकी भी दे रही है। परिवार भी आरोप लगा रहा है कि इस महिला के लिए अपने पति की कुर्बानी का कोई मोल नहीं है जिसकी बदौलत उसने ये मुकाम हासिल किया है। 

पुलिस कांस्टेबल बनते ही पति से मांगा तलाक

और पढ़ें...

एक घरेलू महिला से पुलिस कांस्टेबल बनी ये महिला आज अपने पति से शादी के 11 साल बाद तलाक मांग रही है। पति का आरोप है कि अब वो सरकारी गाड़ी में चलती है लिहाजा मजदूर पति उसके लिए कोई माएने नहीं रखता। मामले की शुरुआत हुई उस दौर में जब मजदूरी कर परिवार चलाने वाले विजय ने अपनी बीवी रोशनी को पढ़ने की पूरी आजादी दी। रोशनी पढ़ कर कुछ बनना चाहती थी। विजय ने इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी शुरु कर दी क्योंकि वो घर का और रोशनी की पढ़ाई का पूरा खर्चा अकेले उठा रहा था। वो रोशनी का ये सपना किसी भी कीमत पर पूरा करता चाहता था। और उसने ऐसा किया भी। लेकिन जब अक्टूबर 2022 में रोशनी को बिहार पुलिस में बतौर सिपाही नौकरी मिली तभी से उसका व्यवहार बदलने लगा था। ट्रेनिंग शुरु होते ही वो अपने पति से दूरी बनाने लगी।

वर्दी मिलते ही पत्नी के बदले तेवर

पहले रोशनी अपने पति से बात किए बिना रह नहीं सकती थी, लेकिन जबसे उसे सरकारी नौकरी मिली तबसे उसके तेवर बदल गए थे। अब वो अपने पति से ठीक से बात नहीं करती थी। जब वो ट्रेनिंग पर थी तो कभी-कभी ही अपने पति का फोन उठाती, इसके बाद तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया।फिर जब विजय को ये सब समझ आने लगा तो उसने रोशनी से पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रही है। इस पर रोशनी ने बताया कि वो अब तलाक लेकर इस रिश्ते से आजाद होना चाहती है। ये सुनकर विजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके लिए उसने बरसों मेहनत मजदूरी की आज वही बीवी पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद उससे पीछा छुड़ाना चाहती है।

पति को दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद रोशनी खुलकर अपने पति से तलाक की मांग करने लगी। वो फोन पर और घर जाकर विजय पर तलाक का दबाव बनाती रहती। इतना ही नहीं उसने विजय को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। उसने कहा कि या तो वो तलाक दे नहीं तो वो उसकी हत्या करवा देगी। रोशनी अपने पिता और भाई के साथ विजय के घर भी गई जहां उसने तलाक के पेपर साइन करने के लिए विजय पर दबाव डाला। पर विजय ने कागज साइन नहीं किए। विजय तब भी अपनी बीवी को मनाने की कोशिश करता रहा। वो अब भी अपनी बीवी के साथ रह कर इस रिश्ते को बचाना चाहता है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp