गर्लफ्रेंड ने रेप में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, जंगल में यासीन ने काट दिया गर्लफ्रेंड का गला, आशिक का तेजाबी इंतकाम 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला उसका ही बॉयफ्रेंड निकला, आरोपी बोला- ''मुझे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। 2 साल में ढाई लाख रुपए ले चुकी थी। मैं तंग आ गया था। 

CrimeTak

26 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 26 2024 4:31 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

गर्लफ्रेंड पैसे मांगती थी, इसलिए उसका गला काट दिया

point

रेप में फंसाने की धमकी देती थी

point

लापरवाह चौकी प्रभारी सस्पेंड

मेरठ से उस्मान चौधरी की रिपोर्ट

Meerut: बीती 23 जुलाई को मेरठ के सरधना इलाके में पुलिस को जंगल में एक लड़की की लाश मिली। लाश खून से लथपथ थी और चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। पुलिस ने आस पास के थानों से पता किया तो जानकारी मिली कि 21 जुलाई से एक नाबालिग लड़की सरधना इलाके से लापता है। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया तो परिजनों ने युवती के कपड़ों से लाश की पहचान की। अब सवाल ये था कि 16 साल की लड़की का जंगल में कत्ल किसने किया। पुलिस के सामने परिजनों ने लड़की के बॉयफ्रेंड पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई तो केस आगे बढ़ा।  

और पढ़ें...

गर्लफ्रेंड को ले गया जंगल, वहां कर दिया कांड

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी हसीन को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो पूरा मामला ही खुलकर सामने आ गया। ये कत्ल हसीन ने किया था। जीहां हसीन ने ही अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के सामने हसीन ने कत्ल की जो वजह बताई वो सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।   

वो मुझसे डिमांड करती थी

हसीन ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से उसके जिस्मानी रिश्ते थे। लड़की अक्सर हसीन से पैसे की डिमांड कर रही थी और इस पैसे की मांग को लेकर हसीन परेशान था। युवती हसीन को रेप केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल किया करती थी। इतना ही नहीं पिछले दो साल में लड़की हसीन से ढाई लाख रुपए ले चुकी थी। रोज रोज के पैसों की डिमांड और ब्लैकमेलिंग से हसीन तंग आ गया था लिहाजा उसने ये किस्सा हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने का प्लान बनाया।  

लड़की का मैसेज देख पुलिस हैरान

हसीन ने प्लानिंग के तहत गर्लफ्रेंड को 21 तारीख को रेस्टोरेंट ले जाने के लिए बुलाया। रेस्टोरेंट जाने के बहाने वो लड़की को जंगल में ले गया और गला रेत कर हत्या कर दी। कत्ल के बाद हसीन ने गर्लफ्रेंड के चेहरे पर तेजाब डाल दिया ताकि पहचान ना हो सके। हसीन ने पुलिस को अपनी गर्लफ्रेंड के वो व्हाट्सएप चैट भी दिखए हैं, जिसमें लड़की लगातार उससे रुपए की मांग कर रही है और ब्लैकमेल करके रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रही है। पुलिस ने हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp