पति ने पत्नी को कराई करवाचौथ की शॉपिंग, माल लेकर जीजा के साथ भाग गई पत्नी, पति ने कहा उसकी मौत का रखूंगा व्रत

UP Crime News: पति का कहना है कि पत्नी नहीं मिली और अब वो अपनी बीवी की जिदगी नहीं बल्कि मौत के लिए व्रत रखेगा।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

01 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 1 2023 3:15 PM)

follow google news

मेरठ से उस्मान चौधरी की रिपोर्ट

UP Crime News: करवाचौथ में जहां देश पर की पत्नियों अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं मेरठ में करवा चौथ पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग की और उसके बाद अपने जीजा संग भाग गई। हैरान परेशान पति ने बीवी को तलाोशने की काफी कोशिश की लेकिन वो ना मिली। अब पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। पति का कहना है कि पत्नी नहीं मिली और अब वो अपनी बीवी की जिदगी नहीं बल्कि मौत के लिए व्रत रखेगा।

करवा चौथ पर एक अजीबो गरीब मामला 

जानकारी के मुताबिक मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अशोक की शादी 2019 में गंगानगर के अमहेड़ा की रहने वाली प्रिया के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों खुश थे और उनका 18 महीने का एक बेटा भी है। मंगलवार को अशोक मेरठ के एसएसपी ऑफिस पहुंचा। अशोक ने पुलिस अफसरों के सामने जो फरियाद रखी उसे सुनकर सब हैरान रह गए। एक पति की बेबसी देखकर अफसर भी सोच में पड़ गए। अशोक ने पुलिस के अफसरों को बताया कि उसकी पत्नी उसके जीजा के साथ फरार हो गई है।

जीजा के साथ भाग गई बीवी

अशोक को बीवी कते भाग जाने का पता तब पता चला जब वह अपने काम से घर लौटा और आसपास के लोगों ने उसको बताया। अशोक दैनिक कामकाज करके अपना घर चलाता है। पुलिस के मुताबिक अशोक का जीजा राहुल घर आया था और अपने साथ उसकी पत्नी को और बच्चों को भगा ले गया है। अशोक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग भी कराई थी। अशोक का कहना है कि घर में रखे 15000 के जेवर भी पत्नी अपने साथ ले गई। 

पति ने कहा उसकी मौत का रखूंगा व्रत

अशोक ने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी प्रिया व उसके पुत्र को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए। वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया की थाना जानी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई भागा कर ले गया है प्रार्थना पत्र दिया गया है पूरी मामले की जांच की जा रही है जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp