अवैध संबंधों का जाल, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, लाश के दो टुकड़े कर नदी में बहा दिए

Trichy Crime News: बीवी के अवैध संबंधों पर सवाल उठाने वाले पति की पत्नी और साथी ने बेरहमी से हत्या कर दी, लाश जलाई और टुकड़ों मे काट दी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

12 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 12 2023 4:40 PM)

follow google news

त्रिचि से प्रमोद माधव की रिपोर्ट

Trichy Crime News: ये दिल दहला देने वाली वारदात त्रिची में हुई है। पुलिस ने पत्नी के विवाहेतर संबंध पर सवाल उठाने वाले पति की हत्या के आरोप में 26 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय पुरुष को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक फूल विक्रेता 30 वर्षीय प्रभु की शादी 12 साल पहले विनोदिनी से हुई थी और उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है। प्रभु का भाई 5 नवंबर को उससे मिलने उसके घर गया था जब विनोदिनी ने उसे बताया था कि प्रभु घर नहीं लौटा है। वह तब अपने भाई की तलाश में बाजार गया था और जब उसे प्रभु नहीं मिला, तो उसने समयपुरम पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पति को दी दर्दनाक मौत

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विनोदिनी का 23 वर्षीय भारती के साथ अवैध संबंध था और प्रभु के साथ जो हुआ उसके बारे में चौंकाने वाली जानकारी मिली। विनोदिनी और भारती ने तीन महीने पहले संधाई गेट के पास एक मकान किराए पर लिया था जहां गुपचुप प्रेमी से मुलाकात हुआ करती थी। जिसकी जानकारी प्रभु को संयोग से हो गई थी। उन्होंने विनोदिनी को समझाने की कोशिश की। 

नींद की गोलियां और मौत

पति की रोज रोज रोक टोक से विनोदिनी छुटकारा पाना चाहती थी। विनोदिनी लगभग 10 दिनों तक भारती से नहीं मिली थी लेकिन उसने भारती के साथ मिलकर प्रभु को मारने का प्लान बना लिया। 4 नवंबर को विनोदिनी ने कथित तौर पर प्रभु को दवा के रूप में नींद की गोलियाँ दी थीं क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। बाद में भारती और विनोदिनी ने प्रभु की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

लाश जलाई काटी नदी में बहा दी

इसके बाद भारती ने अपने दोस्तों रूबेन बाबू, दिवाकर और सरवन को बुलाया, जिन्होंने 5 नवंबर की आधी रात के दौरान शव को एक एसयूवी में लादा। शव को ले जाकर त्रिची-मदुरै राजमार्ग के पास जला दिया था। लेकिन बारिश के चलते शव जल नहीं सका। जिसके बाद भारती और उसके दोस्तों ने प्रभु के शरीर को दो हिस्सों में काट दिया। मृतक के शरीर के एक हिस्से को कावेरी नदी में और बाकी के हिस्से को कोल्लीडम नदी में फेंक दिया। विनोदिनी, भारती, रूबेन बाबू, दिवाकर, सरवन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।


 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp