आप नेता संजय सिंह को जमानत मिली, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, अब किसकी बारी?

Sanjay Singh Bail Granted: आप नेता संजय सिंह को बेल मिल गई है।

Sanjay Singh Bail Granted

Sanjay Singh Bail Granted

02 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 2 2024 2:36 PM)

follow google news

Sanjay Singh Bail Granted: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह को बेल मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी है। गौरतलब है कि संजय सिंह करीब 6 महीनों से जेल में बंद थे। 

सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच ने ये फैसला दिया। बेंच ने ईडी से पूछा था कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? इस पर ईडी ने विरोध नहीं किया। 

संजय सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद करीब छह महीनों से संजय सिंह जेल में हैं। 

दरअसल, संजय सिंह ने याचिका दाखिल की थी। संजय के वकील की दलील थी  कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है। संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। 

क्या आरोप थे संजय सिंह पर?

जांच एजेंसी ने अपने हलफनामे में कहा था कि जांच के दौरान यह पता चला कि संजय सिंह कथित घोटाले में एक प्रमुख साजिशकर्ता हैं और वह इस मामले में कई आरोपियों या संदिग्धों व्यवसायी दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ था। संजय सिंह 2021-22 की नीति अवधि से संबंधित दिल्ली शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय को प्राप्त करने, रखने, छुपाने, फैलाने और उपयोग करने में शामिल थे।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप  लगाया था कि शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की थी और वहां हुई सौदेबाजी के संजय सिंह साक्षात गवाह हैं, क्योंकि वो उस वक्त वहीं मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp