सलमान खान के घर पर फायरिंग को लेकर अब लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के खासमखास गैंगस्टर रोहित गोदारा पर मुकदमा! कौन है रोहित गोदारा?

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

CrimeTak

15 May 2024 (अपडेटेड: May 15 2024 10:53 AM)

follow google news

Salman Khan Firing Case Rohit Godara Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रोहित गोदारा इस वक्त कनाडा में हो सकता है। वो लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का खासमखास है।

कब हुई थी सलमान के घर पर फायरिंग?

14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। पुलिस एक-एक करके कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। छठे आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (37) के रूप में हुई, जिसे सोमवार शाम को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसे मुंबई की मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पुलिस के मुताबिक, हरपाल सिंह की जानकारी एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आई। उसने चौधरी को सलमान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए पैसे दिए थे। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने शूटर्स भेजे थे। मार्च महीने में पनवेल में हथियारों की डिलीवरी प्राप्त करने के बाद अनमोल ने शूटर्स को सलमान के घर के बारे में जानकारियां दी थी और वहां फायरिंग करने का निर्देश दिया गया था। 

कौन है रोहित गोदारा? Who is Rohit Godara?

रोहित दुबई में रहकर लॉरेंस के इशारे पर काम कर रहा है। उसका नाम राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में सामने आया था। रोहित गोदारा ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है और उस पर 32 से ज्यादा मामले दर्ज है। 

दुबई से दे रहा है आपराधिक वारदातों को अंजाम! कनाडा में हो सकता है रोहित

वो 2010 से सक्रिय है। रोहित राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है। उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है। सिद्दू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। जून 2022 में रोहित दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भागा था। उसने फर्जी पासपोर्ट में उसने अपना नाम पवन कुमार लिखवाया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है, ऐसा माना जा रहा है कि इस वक्त वो कनाडा में है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp