पांच साल पहले की लव मैरिज, फिर बीवी को हुआ जिम ट्रेनर से इश्क और नागपुर में हो गया ये खौफनाक कांड!

TANSEEM HAIDER

28 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 28 2024 3:05 PM)

दिलप्रीत सिंह को शक था कि उसकी पत्नी मन्नत का जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते मन्नत और दिलप्रीत का कई बार झगड़ा होता था। यहाँ तक की मन्नत ने दिलप्रीत से तलाक लेने का भी मन बनाकर अपने मायके चली गयी थी।

CrimeTak
follow google news

नागपुर से योगेश पांडे की रिपोर्ट

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर दी। ये घटना नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाना इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कपिल नगर में रहने वाली मन्नत और विक्की ने पांच साल पहले शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी।

यह भी पढ़ें...

पांच साल पहले की थी लव मैरिज

शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। 24 साल की मन्नत कौर और विक्की का दो साल का बेटा भी है। हालांकि शादी के बाद से ही दिलप्रीत के परिजन इस शादी को लेकर नाराज रहते थे। जिसके चलते उनके पारिवारिक झगड़े शुरू हो गए थे। पति दिलप्रीत सिंह की कपिल नगर चौक पर "किंग्स एसेसरीज" नाम से कार डेकोरेशन की दुकान है। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत सिंह को शराब का शौक था साथ ही कर्ज में भी डूबा था।

जिम ट्रेनर से बीवी का इश्क 

इस बीच दिलप्रीत सिंह को शक था कि उसकी पत्नी मन्नत का जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते मन्नत और दिलप्रीत का कई बार झगड़ा होता था। यहाँ तक की मन्नत ने दिलप्रीत से तलाक लेने का भी मन बनाकर अपने मायके चली गयी थी। हाल ही में दिलप्रीत सिंह की मान मन्नौवल के बाद दोनों एक फ्लैट में रह रहे थे। गुरुवार को दोनों मे झगड़ा हुआ और झगड़े के बाद दिलप्रीत सिंह ने मन्नत के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

पत्नी के मर्डर की Inside Story 

इस हमले में जख्मी पत्नी मन्नत की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद पति दिलप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया और जब मन्नत के घरवाले मन्नत से संपर्क नहीं होने पर उसके घर पहुंचे तो मन्नत कौर का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

    follow google newsfollow whatsapp