पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर रेप का मुकदमा दर्ज, पीड़ित महिला अलग-अलग लोगों पर कर चुकी है 53 केस

Karnataka: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

जांच जारी

15 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 15 2024 11:05 AM)

follow google news

Karnataka Crime: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पूर्व CM येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत केस 

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला कर चुकी है 53 केस 

येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। अभी इस पर उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। इस मामले के सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ कागज जारी कर बताया है कि एफआईआर करने वाली महिला अलग-अलग लोगों पर अब तक 53 केस कर चुकी है।

कर्नाटक के गृह मंत्री का बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले में कहा है कि सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हमें सच्चाई का पता नहीं चलेगा। मुझे नहीं लगता कि इसके खिलाफ कोई राजनीतिक साजिश है। मैं पुलिस जांच पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। पुलिस द्वारा एक एसओपी का पालन किया जाता है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp