दर्दनाक: झारखंड में महिला ने बेटे और बेटी को तालाब में धक्का दिया, खुद भी दे दी जान

Jharkhand News Traumatic: झारखंड में एक महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में धकेलने के बाद खुद भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जांच जारी

जांच जारी

04 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 4 2023 11:15 PM)

follow google news

Jharkhand News Traumatic: झारखंड में एक महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में धकेलने के बाद खुद भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला का तीसरा बच्चा उसकी बांहों से फिसलने के कारण चमत्कारिक ढंग से बच गया। यह घटना शनिवार को झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव में हुई।

छतरपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) अजय कुमार ने कहा, ‘‘ महिला ने पहले अपने दो बच्चों (चार साल की एक लड़की और ढाई साल के एक लड़के) को तालाब में धकेल दिया और फिर छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर खुद भी जलाशय में कूद गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, तालाब में कूदते समय छह महीने की बच्ची मां की गोद से फिसल गई और जलाशय के किनारे गिर गई, जिससे वह बच गई। ’’

एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा लगती है, लेकिन घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब महिला का पति, जोकि एक दिहाड़ी मजदूर है, दूसरे राज्य में था। महिला और उसके बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp