सोनीपत में नाबालिग से दरिंदगी, कुकर्म के बाद गला दबा कर की 17 साल के किशोर की हत्या

Haryana Crime: सोनीपत में गांधी नगर के 17 वर्षीय एक किशोर के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के दो आरोपियों को अदालत ने दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

08 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 8 2023 7:40 PM)

follow google news

Haryana Crime News: सोनीपत में गांधी नगर के 17 वर्षीय एक किशोर के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के दो आरोपियों को अदालत ने दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दो आरोपियों सुरेंद्र उर्फ छमका और जितेंद्र उर्फ लिली को अदालत में पेश किया था एवं अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस हिरासत में होगी पूछताछ 

जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर से रुपये छीने थे और कुकर्म करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों शव को खाली प्लाट में छोड़ कर चले गए थे। गांधी नगर का यह किशोर 29 नवंबर को गुमड रोड स्थित गार्डन में शादी समारोह में गया था, जिसके बाद वह वापस नही लौटा। 

कुकर्म के बाद गला दबा कर हत्या 

गौरतलब है कि चार दिसंबर को गांधीनगर की सैनी कॉलोनी में वह एक खाली भूखंड पर निर्वस्त्र मृत पड़ा मिला था। किशोर के पिता ने सैंयाखेड़ा के जितेंद्र उर्फ लिली एवं उसके साथियों पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जितेंद्र उर्फ लिली एवं उसके साथी गांधी नगर के सुरेंद्र उर्फ छमका को बुधवार को गिरफ्तार किया था।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp