G Noida : दोस्त को दिए 15 लाख रुपए, जब दोस्त ने रुपए नहीं दिए तो चला दी खुद पर ही गोली

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली।

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

12 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 12 2024 9:30 AM)

follow google news

Noida Crime News : गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि घटना दादरी पुलिस थाना क्षेत्र के कांठ मंडी इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति की पहचान तनुज नागर के तौर पर की गई है। उसने करीब दो साल पहले ऋषभ गुप्ता को 15 लाख रुपये का कर्ज दिया था। कर्ज वापसी में देरी हो रही थी। नागर कर्ज वापस लेने उसके घर आया था।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘नागर के साथ उसका एक और दोस्त भी था, जो गुप्ता के घर के बाहर खड़ा था और दोनों अंदर बात कर रहे थे। बाद में, नागर ने बंदूक निकाली और अपनी बांह में गोली मार ली जिसके बाद वह घर से बाहर भाग गया।’’

पुलिस कर्मी ने बताया कि घटना को कथित तौर पर गुप्ता को आपराधिक मामले में फंसाने के लिए अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में नागर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले बंदूक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp