Bihar: ...जब सेना का जवान गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर भागने लगा!

Bihar: बिहार में समस्ती पुर जिले में सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरत में डाल दिया।

सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की

सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की

19 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 19 2024 7:05 PM)

follow google news

जहांगीर आलम के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
 

Bihar Viral Video: बिहार में समस्ती पुर जिले में सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों मिलने लगे। धीरे-धीरे प्यार हो गया, लेकिन एकाएक रिश्तों में तनातनी भी आ गई।

रविवार को थानेश्वर स्थान मंदिर के पास प्रेमिका को मिलने के लिए बुला लिया। 

बातचीत चल रही थी। पीछे-पीछे प्रेमिका की मां और बहन मौके पर पहुंच गई। 

सभी में बहस होने लगी। सेना का जवान लड़की को अपने साथ लेने जाने की जिद करने लगा। 

काफी देर तक यह ड्रामा नगर थाना के मुख्य द्वार के पास चलता रहा। एकाएक जवान ने अपनी प्रेमिका को अपने कंधे पर उठा लिया और भागने लगा।

ये देखकर आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया। अब एंट्री होती है पुलिस की। जैसे ही जवान पुलिस को देखता है, वो लड़की को छोड़कर फरार हो जाता है। अभी इस सिलसिले में लड़की पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp