Video: लोनावला में दर्दनाक हादसा, भुशी डैम में बढ़ा पानी, देखते ही देखते बह गया पूरा परिवार, तीन शव बरामद

ADVERTISEMENT

झरने के बढ़े पानी में एक परिवार फंस गया। देखते ही देखते पांचों पर्यटक भूशी डैम से बह गए। परिवार में बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। पानी में बही एक महिला और दो लड़कियों के शव मिल गए हैं।

social share
google news

Pune: लोनावला के भूशी डैम का पानी भी ओवरफ्लो हो गया है और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी। तभी ये चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसी बढ़े पानी में एक परिवार फंस गया। देखते ही देखते पांच पर्यटक भूशी डैम में बह गए। परिवार में बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक भुशी डैम में बहे एक महिला और दो लड़कियों के शव मिल गए हैं।

बच्चों के साथ बांध में डूबी पुणे की महिला

मृतक महिला की उम्र 36 साल है और लड़कियों की उम्र 13 और 8 साल हैं। दूसरी और 4 साल की बच्ची और 9 साल के लड़के की तलाश जारी है। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि यह अंसारी परिवार है। अंसारी परिवार भुशी बांध के ऊपर जंगल में स्थित बैक वॉटर पर बरसात के दिन का आनंद ले रहा था।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

घटना दोपहर 1:30 बजे हुई, जिसके बाद खोज और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा: "हमने 40 वर्षीय महिला और 13 और 8 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया है। घटना में 4 वर्षीय बच्ची और 4 वर्षीय लड़का लापता हैं। ऐसा लगता है कि वे इसी परिवार का हिस्सा हैं। 

लोनावला पुलिस ने जानकारी दी कि पांच लोग भूशी बांध में बह गए। राज्य के कोने-कोने से पर्यटक लोनावला आ रहे हैं। पुलिस ने इन पर्यटकों को चेतावनी जारी की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के करीब ये घटना हुई है। पूरे परिवार के पानी में बह जाने का वीडियो सामने आया है। 

लोनावाला झरने में एक ही परिवार के पांच डूबे 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी की धार तेजी से बढ़ रही है। परिवार के पांचों सदस्यों ने एक दूसरे को पकड़ रखा है। पानी की धार से ये सभी घिरे हुए हैं। पानी इतनी तेज होता है कि परिवार के सभी सदस्य पानी में बह जाते हैं। गौरतलब है कि ये अंसारी परिवार भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर एक झरने में फंस गया था और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गया। पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। 
 

ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT