Video: शादी का झांसा देकर 9 साल तक बनाए संबंध, धोखेबाज बॉयफ्रेंड के घर ढोल नगाड़े और दुल्हन के कपड़ों में पहुंची गर्लफ्रेंड

ADVERTISEMENT

विभा बैंड बाजे के साथ अपने प्रेमी संदीप के घर पहुंची है। वो संदीप से शादी करना चाहती है। विभा ने संदीप पर संगीन इल्जाम लगाते हुए बताया कि संदीप ने शादी का वादा किया था। वो पिछले 9 साल से लगातार विभा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

social share
google news

Sonbhadra: आम तौर पर ये देखा जा सकता है कि दुल्हन को लेने दूल्हा सज धज कर बारातियों के साथ दुल्हन के घर जाता है। साथ में बैंड ढोल नगाड़े भी होते हैं। लेकिन ये क्या दुल्हन की तरह सजी धजी महिला और साथ में तीन बच्चे। चौंकिए मत दरअसल तीन बच्चों की मां ढोल नगाड़े के साथ दुल्हन बनकर प्रेमी के घर पहुंची है। वो प्रेमी से शादी करना चाहती है। ये अनोखा मामला यूपी के सोनभद्र का है। यहां रायपुर इलाके में तीन बच्चो की मां दुल्हन के लिबास में बाकयदा ढोल नगाड़े व डीजे को बजवाते हुए हाथ में सिंदूर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई।  

ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ खुद लाई बारात

दरअसल ये महिला तीन बच्चों की मां विभा है। विभा बैंड बाजे के साथ अपने प्रेमी संदीप के घर पहुंची है। वो संदीप से शादी करना चाहती है। विभा ने संदीप पर संगीन इल्जाम लगाते हुए बताया कि संदीप ने शादी का वादा किया था। वो पिछले 9 साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। अपनी इस शिकायत को लेकर विभा एक महीने से थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगी रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पति का घर छोड़ ढोल नगाड़े के साथ आशिक क़ी दहलीज़ पह पहुंची विभा ने शादी की मांग की मांग की है।

विभा ने मीडिया से कहा कि:

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ये शख्स 9 साल से मेरे शरीर को नोंच रहा था अब बात भी नहीं करता है। कॉल भी नहीं उठाता। अंतरंग पलों की वीडियो उसके पास है जो वह मेरे पति और भाई को दिखाने की धमकी दे रहा है। इससे मेरा दाम्पत्य जीवन खराब हो रहा है। मैं अपने 3 बच्चे व पति ससुराल ही छोड़ आई हूं। अब  मुझे संदीप से शादी करनी है। 

दुल्हन की ड्रेस में पहुंची गर्लफ्रेंड

विभा का ये भी आरोप है कि संदीप ने बीते नौ वर्षो से शारीरिक संबंध बनाने के साथ साथ उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। संदीप लगातार विभा को वीडियो वायरल कर देने की धमकी दिया करता था। साथ ही वीडियो विभा के पति और भाई को दिखाने की धमकी देता था। कहीं सुनवाई नहीं होने से नाराज प्रेमिका दुल्हन बनकर प्रेमी संदीप के घर जा पहुंची। ढोल नगाड़े और डीजे समेत दुल्हन को देख ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस प्रकरण में थाना प्रभारी रायपुर मौके पर मौजूद हैं। मामले के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT