Video: पश्चिम बंगाल में सरेआम महिला की पिटाई, बाल पकड़ कर घसीटा, अमित मालवीय ने कहा बंगाल में चल रही है 'शरिया अदालत'
एक युवक एक महिला और एक पुरुष को डंडे से पीट रहा है। महिला के बाल नोचकर घसीट रहा है। पिट रही महिला जोर जोर से चिल्ला रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तरी दिनाजपुर जिले के लक्ष्मीकांतपुर का है।
ADVERTISEMENT
एक युवक एक महिला और एक पुरुष को डंडे से पीट रहा है। महिला के बाल नोचकर घसीट रहा है। पिट रही महिला जोर जोर से चिल्ला रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तरी दिनाजपुर जिले के लक्ष्मीकांतपुर का है।
West Bengal: सोशल मीडिया पर एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय का दावा है कि यह खौफनाक महिला की पिटाई का वीडियो पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर का है। अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ''ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।''
बीच सड़क महिला की बेरहमी से पिटाई
इतना ही नहीं अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक युवक एक महिला और एक पुरुष को डंडे से पीट रहा है। महिला के बाल नोचकर घसीट रहा है। पिट रही महिला जोर जोर से चिल्ला रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तरी दिनाजपुर जिले के लक्ष्मीकांतपुर का है।
ये भी दावा किया जा रहा है कि महिला की बुरी तरह पिटाई करने वाले शख्स का नाम तजेमुल है, जो इस इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर है। कहा जाता है कि जेसीबी पूरे इलाके में इसलिए मशहूर है कि वो किसी के साथ ही मौके पर इंसाफ करता है। चाहे वो मारपीट ही क्यों ना हो। बीजेपी का आरोप है कि ताजमेल टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान का करीबी है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
अमित मालवीय ने टीएमसी शासन में शरिया अदालत चलने की बात करते हुए एक्स पर लिखा है कि:
"भारत को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं। बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या इसका बचाव करेंगी जैसे वह खड़ी थीं शेख शाहजहाँ के लिए?"
बीजेपी ने टीएमसी पर बंगाल में हिंसा भड़काने का भी गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दें कि हाल ही में कूचबिहार में एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता को नंगा करके पीटे जाने का मामला सामने आया था।
ADVERTISEMENT
यह भी देखे...
ADVERTISEMENT