Alwar Video: लड़की को अकेला देख बाइक सवारों ने दबोच लिया, की बेहद शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद वारदात

ADVERTISEMENT

सरेआम बीच सड़क पर लड़की के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेखौफ बाइक सवार ने मोटरसाइकिल से उतरकर लड़की को दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा।

social share
google news

अलवर से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

Alwar: यूं तो आए दिन पूरे देश से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। ताजा मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया है। यहां सरेआम बीच सड़क पर लड़की के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। बेखौफ बाइक सावर ने मोटरसाइकिल से उतरकर लड़की को दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। ये घटना अलवर के कोतवाली इलाके की है।

बाइक सवार ने कर दी बेहद छोटी हरकत

जिस लड़की से युवक छेड़खानी कर रहे हैं वो एक नर्सिंग की छात्रा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। ये वायरल वीडियो यूं तो 12 जून का बताया जा रहा है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरु की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रास्ते में जा रही है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

CCTV में कैद हो गई घटना

तभी दो बाइक सवार लड़की के इर्द गिर्द बाइक को घुमाने लगते हैं। इनमें से एक युवक बाइक से उतर जाता है और लड़की को पकड़ कर अंगो से छेड़छाड़ करने लगता है। नर्सिंग की छात्रा इस घबरा जाती है। वो छेड़छाड़ का विरोध करती है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों का कहना है कि ये बेहद संगीन मामला है जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोप है कि ये बदमाश कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहे थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT