आइसक्रीम कोन के अंदर निकली कटी उंगली! क्या है कोन और कटी उंगली का कनेक्शन?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Mumbai: सोचिए, आप आइसक्रीम खा रहे हों और उसमें से इंसान की कटी उंगली निकल जाए तो आप क्या करेंगे? पहले तो आप ये सोचेंगे कि क्या कोई टुकड़ा आपने गलती से खा तो नहीं लिया.. अगर नहीं खाया तो कहीं उंगली को पीस-पीस कर आइसक्रीम में मिला तो नहीं दिया गया है। आपके मन में ये भी विचार आ सकता है कि ये आइसक्रीम कैसे बनी होगी और इस इंसानी उंगली का टुकड़ा कोन तक कैसे पहुंचा होगा? जी हां, ये सच्चा वाकया हुआ मुंबई के मलाड में।

आइसक्रीम के कोन में उंगली!

मुंबई के मलाड इलाके में अजीबोगरीब घटना हुई। एक डॉक्टर को आइसक्रीम खाने का मन हुआ। उनकी बहन ने किराना डिलीवरी ऐप Zepto के जरिए आइसक्रीम के साथ-साथ अन्य सामान भी ऑर्डर किया। मलाड के रहने वाली 37 साल की ओरलेम ब्रेंडन सेराओ जो एक डॉक्टर हैं, उन्होंने आधी बटर स्कॉच आइसक्रीम खा ली थी। अचानक उन्हें अपनी जीभ पर कुछ अजीब सी चीज महसूस हुई। उन्होंने मुंह से आइसक्रीम का ये पीस बाहर निकाला और बारीकी से देखा तो वो एक इंसानी उंगली का टुकड़ा था। ये देख कर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने फौरन आइसक्रीम छोड़ी और उस शख्स को फोन किया जिसने ऑनलाइन डिलिवरी के जरिये आइस्क्रीम उन तक पहुंचाई थी। 

आइसक्रीम खाने वाले हो जाए सावधान! आइसक्रीम कोन में मिली उंगली@CPMumbaiPolice pic.twitter.com/w5QrJhWbPb

ADVERTISEMENT

आधी आइसक्रीम खा चुकी थीं महिला

आइसक्रीम में कटी उंगली मिलने के बाद ये परिवार तुरंत मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। पूरी बातें पुलिस वालों को बताईं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस सिलसिले में FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में पता चला कि ये आइसक्रीम युम्मो कंपनी का प्रोडक्ट है। आइसक्रीम को जांच के लिए एफएसएल (Forensic Science Lab) भेज दिया गया है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मसलन - 
 

आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की उंगली कैसे पहुंच गई? ये उंगली किसकी है? युम्मो कंपनी ने आइसक्रीम बनाते वक्त इसे कैसे पैक कर दिया? जहां आइसक्रीम बनती है, वहां कोई हादसा हुआ था या फिर कोई कत्ल हुआ है?

बहरहाल पुलिस ने कंपनी में रेड की है। तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने उस यूनिट को भी सील कर दिया है जहां आइसक्रीम बनती और पैक की जाती है। मगर फिलहाल कटी उंगली का राज अभी नहीं खुल पाया है।

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT