सनम खान ने पाकिस्तान में किया ये कांड, बाबर के प्यार में गई सरहद पार, भारत वापस आई तो हुई गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

सनम खान ने पाकिस्तान में किया ये कांड, बाबर के प्यार में गई सरहद पार, भारत वापस आई तो हुई गिरफ्तार
social share
google news

Mumbai: मुंबई से सटे ठाणे की रहने वाली नगमा उर्फ 'सनम खान' को ठाणे की वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सनम को दिन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है ताकि पाकिस्तान से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें। सनम पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान जाकर बाबर बशीर नाम के शख्स से शादी की। आरोप है कि पाकिस्तान की यात्रा के लिए सनम खान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था।

पाकिस्तान से लौटी सनम खान हुई गिरफ्तार

सनम के पाकिस्तान से आते ही एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस ने सनम को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि सनम खान का नाम नगमा नूर है। सनम की दो बेटियां भी हैं। सनम 2021 में एबटाबाद में रहने वाले बाबर बशीर के संपर्क में आई थीं। जिसके बाद से ही दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इस दौरान सनम ने कई बार अपने आशिक से मिलने पाकिस्तान जाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब ना हो सकीं। जिसके बाद सनम ने बाबर से फरवरी 2024 में ऑनलाइन निकाह कर लिया। जिसके बाद सनम को पाकिस्तान का वीजा मिल गया और फिर वो 27 मई को पाकिस्तान पहुंच गईं।

बाबर के प्यार में गई थी सरहद पार

पाकिस्तान में करीब तीन महीने रहने के बाद सनम बीती 17 जुलाई को मुंबई वापस लौटीं तो पुलिस ने सनम को गिरफ्तार कर लिया। सनम का इस पूरे मामले में कहना है कि "मैने 2015 में नाम बदलवाया था। तब किसी को दिक्कत नहीं थी, कोई परेशानी नही थी। अब सबको समस्या है। लॉकडाउन के समय 2021 में फेसबुक पर बशीर से मेरी बातचीत हुई। 2022 में हमने घरवालों को बताया। पहले तो वह राजी नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। समन खान ने बताया कि मैंने नाम पहले ही बदल दिया था, लेकिन बाकी दस्तावेज में नहीं बदले थे। इसलिए उनको भी बदलवाया है।

    और पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜