पत्नी के साथ रेप करता था दबंग साढ़ू, पति ने ली खौफनाक कसम, 12 साल बाद लिया बलात्कार का बदला

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ranchi News: इतंकाम की आग में जल रहे एक शख्स की ये कहानी झारखंड की राजधानी रांची की है। दरअसल बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले समीर कोइरी की शादी आज से 12 साल पहले यानि 2012 में रांची में हुई थी। साल 2012 में समीर की शादी बड़ी ही धूमधाम से बुंडू में रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा। शादी के बाद एक रात समीर ने अपनी बीवी को मंझले साढ़ू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

पत्नी के साथ सेक्स करता था साढ़ू

समीर को समझते देर ना लगी कि उसकी पत्नी के साढू के साथ अवैध संबंध हैं। समीर ने जब पत्नी से संबंधो के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जीजा अर्जुन जब भी ससुराल आता था उससे जबरदस्ती सेक्स करता था। विरोध करने पर धमकी दिया करता था। ये नाजायज रिश्तों का सिलसिला कई साल से चल रहा था। ये सब जानकारी होते ही समीर आग बबूला हो गया और अर्जुन की पत्नी से शिकायत भी ली। इन सब के बावजूद अर्जुन दबंगई से समीर के पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

12 साल पति ने पूरी की ये कसम

पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख समीर अंदर ही अंदर इंतकाम की आग मं जल रहा था। आखिरकार समीर ने अपने साढू अर्जुन को जान की प्लानिंग की। हैरानी की बात ये है कि समीर ने दो बार अर्जुन के कत्ल की कोशिश की और दोनों बार नाकाम रहा। अब बारी थी तीसरे हमले की। 11 मई 2024 को समीर के बड़े साढू ने घर पर पार्टी रखी थी।

ADVERTISEMENT

बलात्कारी साढू के सिर में मारी गोली

समीर को पता था कि अर्जुन भी यहां जरुर आएगा। समीर मौके की तलाश में बुलेट से दुलमी गांव पहुंच गया। बाइक को गांव के बाहर खड़ी कर वो पैदल ही बड़े साढू के घर जा पहुंचा। यहां समीर चुपचाप घर में दाखिल हुआ और अर्जुन के सिर में गोली मार दी। अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कट्टे, कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है।   

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT