लड़की के जिस्म में कैद वो एक लड़का थी, सगी मां और भाई नहीं पहचान पाए तो घट गई ये खौफनाक वारदात

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Yamuna Nagar: काजल कहती थी वो शादी नहीं करेगी। वो लड़कों की तरह कपड़े पहनती थी। वीडियो बनाती थी। Instagram पर अपलोड करती थी। उसकी मां को ये सब पंसद नहीं था। परिवार वाले चाहते थे कि उसकी जल्द से जल्द शादी हो जाए, क्योंकि वो 27 साल की हो चुकी थी। इसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था। इन सब बातों से काजल परेशान हो चुकी थी। उसे ऐसी जिंदगी चाहिए थी, जिसमें कोई रोक-टोक न करे। बार-बार कहासुनी से परेशान होकर उसने अपने ही घर में, अपने ही घरवालों को लेकर एक बेहद खौफनाक साजिश रच डाली। 

घर का माहौल ठीक नहीं रहता था

काजल अपने परिवार के साथ हरियाणा के यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 2 में रहती थी। हाल ही में उन्होंने एक नया मकान 32 लाख रुपए में लिया था। काजल एक मोबाइल शॉप में काम करती थी। उसका मां मीना हाउस वाइफ थी, जब कि भाई राहुल मुथूट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मीना के पति की 2007 में मौत हो गई थी। घर का माहौल ठीक नहीं रहता था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी काजल का बर्ताव। उसे लड़कों की तरह रहना पंसद था। इस बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था। काजल शादी भी नहीं करना चाहती थी। वो मां और भाई से अलग घर के ऊपर बने कमरे में अकेली रहती थी। इंस्टाग्राम पर काजल ने वीआईपी नवाब के नाम से आईडी बना रखी थी।काजल इसी साल मई के महीने में 27 साल की हुई थी। विवाद होने के बाद काजल ने ये तय किया था कि अब वो अपनी मां को रास्ते से हटा देगी। इस हत्याकांड में उसका साथ दिया काजल के ममेरे भाई कृष ने। इसके पीछे उसका भी फायदा था। विश्वकर्मा मोहल्ला में रहने वाले कृष को काजल ने लालच दिया था कि दोनों की हत्या करने के बदले उसे न केवल नानी का घर मिल जाएगा बल्कि वह उसे 50 हजार रुपये अलग से देगी। कृष इसके लिए तैयार हो गया। 

मीना के नाम कर दी थी जायदाद, इसलिए कृष हुआ मारने के लिए तैयार

दरअसल, काजल की नानी बबली का शांति कॉलोनी में घर है। उसकी नानी ने मरने से पहले अपनी सारी जायदाद मीना के नाम कर दी थी। ये बात परिवार के दूसरे लोगों को खटक रही थी। काजल के एक मामा जयप्रकाश व उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। कृष इन्हीं का बेटा है। दूसरे मामा शिवम अलग रहते थे। कृष काफी समय से शिवम के साथ ही रहता आया था। बबली की मीना के अलावा एक और लड़की है जिसका नाम किरण है। किरण शादीशुदा है। कृष इस बात की रंजिश रखता था कि बबली ने घर का वारिस मीना को बना दिया। उसे इस बात का डर था कि मीना इस घर को अपने नाम न करवा ले। शिवम और किरण की भी मीना से बोलचाल नहीं थी।

ADVERTISEMENT

बेटी ने रची खौफनाक साजिश

घटना बीते रविवार की है। दोपहर 2.30 बजे के आसपास काजल ने पुलिस को कॉल किया कि उसके घर में लूटपाट हो गई है और लुटेरों ने उसकी मां और भाई का कत्ल कर दिया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। साथ-साथ काजल के मोबाइल फोन का कॉल डीटेल भी निकाला गया। काजल ने बताया कि उसकी मां ने उसे जूस लेने भेजा था। जब वो वापस आई तो घर में बेड पर मां की लाश और फर्श पर भाई की लाश पड़ी थी। 

ऐसे पकड़ी गई आरोपी

सीसीटीवी की तलाश की गई तो दिखाई दिया कि घर के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जांच की गई तो पता चला कि वो सुबह से ही बंद था। आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी खंगाले गए। उसी में से एक सीसीटीवी में काजल एक लड़के के साथ घूमती दिखाई दी। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। काजल ने बताया कि उसकी मां से कहासुनी होती रहती थी। रविवार को भी परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद काजल ने अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली। उसने सारी बातें अपने ममेरे भाई कृष को बताई तो वो भी हत्या करने के लिए तैयार हो गया। 

ADVERTISEMENT

काजल ने अपने ममेरे भाई कृष को दोपहर के वक्त बुलाया। उस वक्त राहुल घर पर मौजूद नहीं था। उसने अपनी मां के दोनों पैर पकड़ लिए। उसके भाई ने मीना के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसका गला दबा दिया। मीना की मौत हो गई। इसी बीच अचानक राहुल घर पर आ गया। उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बस इसके बाद दोनों ने राहुल की भी इसी तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद प्लान के तहत कृष मौके से फरार हो गया। काजल ने इसे लूटपाट का एंगल देने की कोशिश की और घर का सारा सामान बिखेर दिया। फिर काजल ने पुलिस को फोन किया और पहले से तैयार लूट और हत्या की कहानी बता दी।

ADVERTISEMENT

खुद ही मां के फोन से मैसेज किया

काजल अपनी मां का मोबाइल भी लेकर गई थी। मां के मोबाइल से उसने अपने पास जूस लाने का मैसेज किया, ताकि पुलिस को लगे की यह मैसेज घर से काजल को किया गया था, लेकिन उसकी साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने काजल और कृष दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT