Love Marriage और धोखा, अवैध संबंधो के नशे में पत्नी ने करा दिया पति का कत्ल, दो आशिकों ने मिल कर काटा गला

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अलवर से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

Alwar: भिवाड़ी में रिश्तों व इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतरवा दिया। जबकि 2 साल पहले महिला ने प्रेम विवाह किया था। जिस व्यक्ति को उसने मौत के घाट उतरवाया। उसने महिला पर विश्वास किया। महिला पहले से शादीशुदा थी व उसके एक बच्ची भी थी। उसके बाद भी इंद्रपाल ने महिला से शादी की। लेकिन ये अवैध संबंधों की लती महिला अपनी आदतों से बाज नहीं आई और शादी के बाद भी उसके अन्य लोगों के साथ जिस्मानी रिश्ते रहे। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी महिला व उसके दोनों आशिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Love Marriage और धोखा

हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले इंद्रपाल उम्र 32 साल ने 2 साल पहले सिरसा की रहने वाली शशि से प्रेम विवाह किया था। शशि पहले से शादीशुदा थी व उसके एक बेटी थी। लेकिन उसके बाद भी इंद्रपाल ने उसकी बेटी को अपनाया और शशि से शादी की। शादी के बाद इंद्रपाल और शशि भिवाड़ी के खुशखेड़ा स्थित आनंदा ग्रीन सोसाइटी में किराए पर रहने लगे। शादी के बाद दोनों के एक बेटा हुआ। शशि खुशखेड़ा की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। शादी के बाद भी शशि के अन्य लोगों से शारीरिक अवैध संबंध थे। इंद्रपाल के फ्लैट के ऊपर दूसरे फ्लैट में हैदराबाद का बालकांत और फरीदाबाद का कुलदीप किराए पर रहता था।

ADVERTISEMENT

बीवी को थी अवैध संबंधों की लत

दोनों खुशखेड़ा में प्राइवेट नौकरी करते थे। शशि के कुलदीप और बॉलकान्त से अवैध संबंध थे। इंद्रपाल के चलते कुलदीप और बालकांड को शशि से मिलने में परेशानी होती थी। उसके घर आने जाने में दिक्कत होती थी। ऐसे में तीनों ने मिलकर इंद्रपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बालकांड और कुलदीप ने शशि को भिवाड़ी की एक दूसरी सोसाइटी में किराए का कमरा दिलवाया। वहां शशि अपने दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। शशि बिना बताए घर से चली गई थी। ऐसे में इंद्रपाल परेशान हुआ। तो बालकांत और कुलदीप ने इंद्रपाल से कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है। परेशान इंद्रपाल उसकी तलाश में जुटा रहा।

दो आशिकों के साथ रची साजिश

इसी बीच कुलदीप और बालकांत ने इंद्रपाल से कहा कि तिजारा में एक बाबा है। जो उसकी पत्नी के बारे में उसे जानकारी देंगे। ऐसे में इंद्रपाल दोनों के बताएं अनुसार 28 तारीख को देर रात तिजारा के लिए निकला। कुलदीप और बालकांत भी एक स्कूटी पर उसके साथ तिजारा आए। रास्ते में रामबास झोपड़ी कट के पास धारदार हथियार से कुलदीप और बालकांत ने शशि की गला रेत कर हत्या कर दी और उसके बाद शव वही मौके पर पटक कर फरार हो गए। 29 तारीख को सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

ADVERTISEMENT

बाबा से मिलने के बहाने काटा गला

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। तो बाइक की नंबर प्लेट और कॉल रिकॉर्ड की मदद से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की। शशि व इंद्रपाल जिस सोसाइटी में रहते थे। वहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की। तो पुलिस को पता चला की इंद्रपाल की पत्नी शशि कैरेक्टर में ठीक नहीं है। उसके घर पर लोगों का आना-जाना रहता था। शशि के गायब होने के बाद सोसाइटी से बालकांत और कुलदीप भी गायब हो गए व सोसायटी में लौटकर नहीं आए। इस पर कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शशि को हिरासत में लिया और मामले की पूछताछ की।

ADVERTISEMENT

खौफनाक है ये रियल लाइफ स्टोरी

इस तरह पूरा मामला आईने की तरह साफ हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में बालकांत, कुलदीप और शशि को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही इंद्रपाल व शशि के दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है। इंद्रपाल के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इंद्रपाल ने जिस लड़की पर खुद से भी ज्यादा भरोसा किया। उस लड़की ने इंद्रपाल का भरोसा ही नहीं तोड़ा बल्कि उसके साथ धोखा भी किया। फिल्मों में तो कई बार इस तरह की कहानी देखने को मिलती हैं। लेकिन रियल लाइफ में भिवाड़ी कि इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT