The Great Khali Viral Video: 'द ग्रेट खली' ने कहा - 'मेरे साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे टोल कर्मी'

ADVERTISEMENT

The Great Khali Viral Video: 'द ग्रेट खली' ने कहा - 'मेरे साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे टोल कर...
social share
google news

The Great Khali: WWE के 'द ग्रेट खली' ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। खली का कहना है कि टोल कर्मियों ने उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए दबाव डाला, जब उन्होंने इससे इनकार किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, खली का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' यानी दलीप सिंह राणा जालंधर से करनाल जा रहे थे। फिल्लोर के पास टोल प्लाजा के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड दिखाने को कहा था। इसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया था।

इसके बाद टोल प्लाजा के दूसरे कर्मचारियों ने खली की वीडियो बनाई और थप्पड़ मारने की वजह पूछी। इस दौरान कर्मियों ने टोल प्लाजा के गेट के आगे बैरिकेड लगा दिया, ताकि खली की गाड़ी जा न सके। बाद में खली ने खुद ही बैरिकेड हटा दिया। हालांकि इस पर खली ने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। बाद में टोल कर्मी ने उन्हें बंदर भी कहा। हालांकि यहां कई सवाल भी खड़े होते है, मसलन

ADVERTISEMENT

1. क्या खली को ये बात पंसद नहीं आई कि उनसे आई कार्ड दिखाने को कहा जा रहा है, जब कि वो celebrity है ?

2. क्या वाकई टोल कर्मियों ने खली को नहीं पहचाना, इस वजह से खली का पारा हाई हुआ ?

ADVERTISEMENT

3. क्या टोल कर्मियों को खली को बिना आई कार्ड के जाने देना चाहिए था, क्योंकि वो celebrity है ?

ADVERTISEMENT

4. क्या खली के साथ कर्मी फोटो खिंचवाना चाहते थे और इसके लिए खली तैयार नहीं हुआ, इस वजह से विवाद हुआ ?

5. क्या खली जिद पर अड़ गए थे कि वो आई कार्ड नहीं दिखाएंगे और उन्होंने ये मान लिया था कि गलती टोल कर्मियों की है कि उन्होंने मुझे पहचाना नहीं और उसके बाद गलत व्यवहार भी किया ?

ये वो सवाल है, जिनका उत्तर जाने बिना सच सामने नहीं आ सकता।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜