यूपी के बाराबंकी में हुई घिनौनी वारदात, युवक कर रहा था थूक वाली रोटी तैयार

ADVERTISEMENT

यूपी के बाराबंकी में हुई घिनौनी वारदात, युवक कर रहा था थूक वाली रोटी तैयार
social share
google news

UP News: यूपी के बाराबंकी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ढाबे पर ये शख्स रोटी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब जरा ध्यान से देखिए ये रोटी में क्या मिला रहा है? फिर देखिए... दरअसल, ये शख्स रोटी में थूक रहा है और उसके बाद उसे पका रहा है। ये तो गनीमत रही कि किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। 

इरशाद को किया गिरफ्तार

ये वाकया राम नगर थाना के सुढ़ियामऊ कस्बे में हुआ। यहां हाफिज जी नाम से एक ढाबा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि होटल का कर्मी रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता है। इसके बाद उसे पकाता है। जैसे ही एक राहगीर ने ये देखा, उससे राहा नहीं गया। उसने चुपके से वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। धीरे-धीरे ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस ने इस घटना पर कार्रवाई की है। 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढाबे को सील कर दिया गया है। आरोपी का नाम इरशाद है। सवाल उठता है कि वो ये हरकत क्यों कर रहा था?  इस घटना के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी कार्रवाई की। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल जरूर खडे़ कर दिए हैं। 

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तार संभव हो पाई है। हरेक एंगल से मामले की जांच जारी है।

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜