केंद्रीय राज्य मंत्री के घर में मर्डर, मंत्री के बेटे के दोस्त की हत्या

ADVERTISEMENT

केंद्रीय राज्य मंत्री के घर में मर्डर, मंत्री के बेटे के दोस्त की हत्या
मृतक की तस्वीर
social share
google news

आशीष, संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Murder in Lucknow MP's House :  लखनऊ के मोहनलाल गंज से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर है। 

मृतक की तस्वीर


 

ADVERTISEMENT

पता चला है कि रात में 6 लोग आए थे। खाना-पीना खाया। इसके बाद ये घटना हुई। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, जिस युवक की हत्या हुई है, वो सांसद के लड़के का दोस्त था। मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विनय के भाई विकास ने शिकायत भी दी है। 

ADVERTISEMENT

मौके से पुलिस को मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल बरामद हुई है।

ADVERTISEMENT

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के दूसरे नए वाले आवास पर विनय श्रीवास्तव की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विनय की किसने हत्या की?

पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜