Maharashtra Cobra: मुंबई से सटे कल्याण में मिला ब्लैक कोबरा, कोबरा के खौफ से अफरातफरी

ADVERTISEMENT

Maharashtra Cobra: मुंबई से सटे कल्याण में मिला ब्लैक कोबरा, कोबरा के खौफ से अफरातफरी
वन विभाग को सौंपा गया
social share
google news

Maharashtra Dangerous Cobra: मुंबई से सटे कल्याण के वडवली गांव में काला कोबरा निकला तो लोग डर के इधर उधर भागने लगे। यहां रहने वाले दुर्गेश झा के घर में एक बड़ा सा काला कोबरा घुस आया था। घर के लोग डर के मारे घर से बाहर निकल भागे। कुछ स्थानीय नागरिकों ने वार फाउंडेशन की हेल्पलाइन पर संपर्क कर कोबरा होने की खबर दी।

 

 

ADVERTISEMENT

 

सांप की खबर मिलते ही सर्पमित्र रोमेश यादव और प्रतीक पाटिल फौरन मौके पर पहुंच गए। सर्पमित्र ने इस काले कोबरा को काफी मशक्कत के बाद घेरकर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक काला कोबरा मध्य प्रदेश, राजस्थान में बहुतायत में पाया जाता है। 

ADVERTISEMENT

नागपंचमी और महाशिवरात्रि महाराष्ट्र में बड़े त्योहार हैं और इसमें सांप का बहुत महत्व माना जाता है। इसी बात का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों के लोग इन सांपों को अवैध रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य हिस्सों से लाते हैं। सर्पमित्र रोमेश यादव ने बताया कि यह सांप जहरीला है। काले कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜